लक्ष्य सेन का 'लक्ष्य' फाइनल पर, चीनी धुरंधर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, खिताब से बस दो कदम दूर
Updated on
07-03-2026 12:38 PM
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने चीन के ली शी फेंग को सीधे गेम में हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस जीत के साथ ही 24 वर्षीय लक्ष्य इस टूर्नामेंट में अब अकेले भारतीय चुनौती बचे हैं।
चीनी दीवार ढह गई, 45 मिनट में लक्ष्य की जीत
लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। उन्होंने ली शी फेंग को मात्र 45 मिनट के खेल में 21-13, 21-16 से मात दी। पहले गेम में लक्ष्य ने शुरुआती बढ़त बनाई और लगातार छह अंक लेकर गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य की आक्रामक शैली और सटीक नेट प्ले के सामने वे टिक नहीं सके। लक्ष्य ने 2024 में भी यहां सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।
सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई से भिड़ंत
लक्ष्य ने इस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में दुनिया के नंबर-1 और गत चैंपियन शी युकी को हराकर सनसनी फैला दी थी। अब सेमीफाइनल में उनका सामना कनाडा के दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर लाई से होगा। लक्ष्य की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस को उनसे फाइनल में पहुंचने और खिताब जीतने की पूरी उम्मीद है।
अन्य भारतीयों का सफर खत्म
ऑल इंग्लैंड ओपन में इस बार अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए सप्ताह निराशाजनक रहा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी पहले ही दौर में बाहर हो गई, जबकि मालविका बंसोड़ और उन्नति हुड्डा को भी पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने यात्रा में व्यवधान के कारण समय पर बर्मिंघम न पहुंच पाने की वजह से टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला की मिश्रित युगल जोड़ी भी चोट के कारण रिटायर होकर बाहर हो गई।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…