Select Date:

भोपाल में 1954 से अब तक के 72 साल पुराने जमीन रिकॉर्ड होंगे ऑनलाइन, 731 गांवों के खसरा-खतौनी घर बैठे मिलेंगे

Updated on 04-08-2026 06:56 PM
भोपाल। जमीन से जुड़े पुराने दस्तावेजों के लिए तहसीलों के चक्कर लगाने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। भोपाल जिले के 731 गांवों के वर्ष 1954 से अब तक के खसरे, खतौनी और नामांतरण रिकॉर्ड अगले तीन महीने में ऑनलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा होने के बाद नागरिक भू-अभिलेख पोर्टल पर इन रिकॉर्ड को देख और डाउनलोड कर सकेंगे। प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए संबंधित साइबर रूम से संपर्क करना होगा।

पुराने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की पहल

समय के साथ भोपाल जिले के कई पुराने राजस्व अभिलेख खराब हो चुके हैं। खसरा, खतौनी और नामांतरण जैसे दस्तावेज जमीन की खरीद-बिक्री, नामांतरण, बैंक ऋण और न्यायालयीन मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान व्यवस्था में लोक सेवा गारंटी के तहत आवेदन करने के बाद भी इन रिकॉर्ड को प्राप्त करने में लंबा समय लग जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए जिले के सभी पुराने भू-अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है।

जुलाई से शुरू हुआ तीसरा चरण

जुलाई से डिजिटलाइजेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण के पूरा होने के बाद सभी पुराने रिकॉर्ड भू-अभिलेख पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ राजस्व अधिकारियों को भी वर्षों पुराने दस्तावेज तलाशने में आसानी होगी। साथ ही बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी।

स्कैनिंग के बाद होगा ऑनलाइन सत्यापन

डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया के तहत पहले दस्तावेजों की स्कैनिंग की जा रही है। इसके बाद प्रत्येक दस्तावेज का मेटाडाटा तैयार किया जाएगा। अगले चरण में संबंधित हल्के के पटवारी ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। सत्यापन पूरा होने के बाद ही रिकॉर्ड भू-अभिलेख पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे।

आठ लाख पेज किए जा रहे स्कैन

लालघाटी स्थित हुजूर तहसील के नए भवन में डिजिटलाइजेशन का कार्य जारी है। यहां कर्मचारी दस्तावेजों की स्कैनिंग में लगे हुए हैं। अगले तीन महीने में करीब आठ लाख पेज स्कैन किए जाएंगे। प्रत्येक दस्तावेज का सत्यापन भी किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.