इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई प्रमुख नेता सवार थे।
मौसम सामान्य होने के बाद रात करीब 12 बजे सभी नेता इसी फ्लाइट से सुरक्षित रायपुर पहुंचे। यह फ्लाइट दिल्ली से गुरुवार शाम 7:30 बजे रवाना हुई थी और रात 8:55 बजे इसे रायपुर में लैंड करना था।
खराब मौसम के कारण लिया फैसला
जानकारी के मुताबिक रायपुर में तेज बारिश और विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। कुछ देर तक विमान ने रायपुर के आसपास चक्कर लगाए, लेकिन हालात अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया, जहां लैंडिंग कराई गई।