आपस में भिड़े लवकेश और विशाल, शिवानी ने पीठ पर घोंपा खंजर! नॉमिनेट होते ही दोस्ती में दरार
Updated on
25-07-2024 04:54 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जैसे-जैसे फिनाले आ रहा है, कंटेस्टेंट्स के बीच विनर बनने की होड़ सी मच गई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए तीन सदस्य लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में उन्हें इलेक्शन कैंपेन करने का मौका मिला। इस दौरान तीनों ने दोस्ती ताक पर रख दी और एक-दूसरे की पीठ पर खंजर भोंका।
विशाल ने लवकेश पर साधा निशाना
Bigg Boss OTT 3 के प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस बोलते हैं कि आज तीनों नॉमिनेटेड सदस्यों यानी लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे की कैंपेनिंग करते हैं। पहले विशाल बोलते नजर आते हैं, 'लवकेश झगड़ करते टाइम ऐसी चीजें बोल देते हैं, जो काफी हर्टफुल हो जाती हैं।'
लव और शिवानी ने विशाल को किया टारगेट
इसके बाद लव कटारिया की बारी आती है, जो विशाल पांडे के बारे में कहते हैं, 'तहजीब की बात करूं तो सच्ची बता रहा हूं कि तेरे से बहुत ज्यादा है यार।' इसके बाद शिवानी भी विशाल पर निशाना साधती हैं, 'विशाल भैया हम सब से ज्यादा तो अरमान भाई की बुराई करते हैं।'
लवकेश ने विशाल की खोल दी पोल
विशाल ने लवकेश के लिए कहा कि जहां उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी, उस समय उन्हें सपोर्ट नहीं किया था। इसके बाद लवकेश उनकी पोल खोल देते हैं, 'आज तक मैंने ये बात किसी को नहीं बताई थी कि आपने बाहर भी एक लाइन बोली थी कि अरमान जी तो किस्मत वाले हैं तो इसलिए मैंने आपको जज किया। ये सुनकर अरमान एक बार फिर झुंझलाए से नजर आते हैं।
विशाल ने कृतिका पर की थी टिप्पणी, अरमान ने जड़ा था थप्पड़
मालूम हो कि विशाल ने अरमान की दूसरी बीवी कृतिका मलिक को लेकर कथित तौर पर ओछी बातें की थीं, जिसके बाद अरमान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। अरमान को सजा के तौर पर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया था। इस हफ्ते वो नॉमिनेशन से इसलिए बच गए, क्योंकि घर के मुखिया रणवीर शौरी ने अरमान को बचा लिया और विशाल, लव व शिवानी को नॉमिनेट कर दिया था।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…