अवैध रूप से संचालित हो रहे चार मैरिज गार्डन, रेस्तरां पर हुई तालाबंदी की कार्रवाई
Updated on
14-05-2024 11:20 AM
भोपाल। शहर में नगर निगम की अनुमति के बिना अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन, शादी हाल, रेस्टोरेंट, बेन्क्वेट हाल के विरुद्ध जांच-पड़ताल अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी। इसी सिलसिले में नगर निगम भवन अनुज्ञा शाखा के अधिकारियों के दल ने नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण के निर्देश पर जांच के बाद सोमवार को चार मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की कार्रवाई की। जांच में शेरवुड रेस्टोरेंट एंड बार, कियोस्क काफी रेस्टोरेंट, कंट्रीसाइड मिंडोस एवं ट्यूनेस्ड मैरिज गार्डन को सील किया गया। इन चारों को मिलाकर अब तक 45 मैरिज गार्डन के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। इससे पूर्व निगम के अमले ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगम की अनुमति प्राप्त किए बगैर अवैध रूप से संचालित अनेक मैरिज गार्डन, शादी हाल आदि पर तालाबंदी की कार्रवाई की थी।
शराब दुकान के बाहर गंदगी पर 05 हजार रुपये वसूला जुर्माना
नगर निगम का अमला सोमवार को वार्ड नंबर-69 अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित कम्पोजिट देशी एवं अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण करने पहुंचा। इस दौरान अमले को दुकान के बाहर बड़ी संख्या में प्लास्टिक ग्लास, पाउच, पानी की बाटलें व अन्य प्रकार की गंदगी पाई गई। जिस पर जोन के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी बलवीर मलिक ने मदिरा दुकान संचालक के विरुद्ध 05 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 169 प्रकरणों में कुल 69 हजार 350 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…