शतक लगाने पर भी मिली हार, माकंड पर जीता दिल, फिर ऋषभ पंत सहित पूरी टीम पर इतना बड़ा एक्शन क्यों?
Updated on
28-05-2025 01:46 PM
लखनऊ:लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहा। उन्होंने शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की तो दिग्वेश राठी के जितेश शर्मा के खिलाफ किए गए माकंड रन आउट की अपील को वापस लेकर फैंस का दिल भी जीता, इसके बावजूद वह सजा से नहीं बच सके। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ आईपीएल 2025 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगा है।
इस सीजन में पंत का तीसरा ओवर-रेट अपराध था, पहला और दूसरा अपराध 5 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुआ था। पंत पर तब 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था और प्लेइंग इलेवन के अन्य सदस्यों पर 12 लाख रुपये या उनके संबंधित मैच फीस का 50 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया था। आईपीएल के बयान में कहा गया है- चूंकि यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का तीसरा अपराध था, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इसमें कहा गया है- इम्पैक्ट खिलाड़ी सहित प्लेइंग 11 के बाकी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से 12 लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है। पंत ने आरसीबी के खिलाफ शानदार शतक जड़ा, लेकिन 61 गेंदों पर उनकी नाबाद 118 रन की पारी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाई। आरसीबी के सामने एलएसजी अपना अंतिम लीग मैच भी हार गई। आरसीबी के सामने पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एलएसजी ने शानदार शुरुआत की।
पंत ने आखिरी लीग मैच में उन्होंने अपना आक्रामक रूख दिखाया। आरसीबी के गेंदबाजों को पंत ने आड़े हाथ लिया और मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले। चौके-छक्के की बारिश के बीच आरसीबी के गेंदबाजों को पंत को रोकना मुश्किल हो गया था। एक वक्त तो ऐसा लग रहा था कि पंत की टीम 250 प्लस का स्कोर पार कर जाएगी। लेकिन, मिशेल मार्श के आउट होने के बाद आरसीबी ने वापसी की। मिशेल मार्श ने 37 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। एलएसजी ने 3 विकेट खोकर 227 रन बनाए। 228 रनों का लक्ष्य हासिल करने के लिए मैदान पर उतरी आरसीबी के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को एक अच्छी शुरुआत दी।
पावरप्ले में टीम का स्कोर 50 के पार था। हालांकि, इसके बाद, एलएसजी के गेंदबाजों ने वापसी की और आरसीबी को कुछ झटके दिए। आरसीबी 123 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी थी। ऐसा लग रहा था कि एलएसजी मैच पर शिकंजा कस सकती है। लेकिन, जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल की शानदार 107 रनों की साझेदारी ने एलएसजी की सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 14 मैचों में छह जीत के साथ और 12 अंकों के साथ एलएसजी ने आईपीएल 2025 में अपना सफर समाप्त किया। इस बीच, आरसीबी ने लीग चरण से 19 अंकों के साथ क्वालिफायर 1 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…