गैराज में रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी कारें, शाही महल... अश्विन हैं इतने करोड़ों के मालिक
Updated on
17-09-2024 02:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आज यानी 17 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 1986 में चेन्नई में हुआ था। अश्विन ने अपनी जादुई गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए हैं। आर अश्विन भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। हालांकि अब वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं। बता दें कि अश्विन पैसे कमाने के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। वह क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छी कमाई करते हैं। आइये उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।
कितनी है रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ?
स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक, रविचंद्रन अश्विन की नेटवर्थ 132 करोड़ करोड़ के आसपास है। अश्विन भारतीय टीम के लिए और आईपीएल खेलने से अच्छी सैलरी पाते हैं। इसके अलावा वह तमाम ब्रैंड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं।आईपीएल और भारतीय टीम से खेलने के लिए कितनी मिलती है सैलरी?
आपको बता दें कि रविचंद्रन अश्विन सालाना 10 करोड़ रुपये कमाते हैं। महीने में वह तकरीबन 50 लाख रुपये तक कमाते हैं। अश्विन बीसीसीआई के लेटेस्ट एनुअल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड ए कैटेगिरी में है। ग्रेड ए कैटेगिरी वाले खिलाड़ियों को सालाना 5 कोड़ रुपये मिलते हैं। राजस्थान रॉयल्स अश्विन को पर सीजन 5 कोड़ रुपये देती है। इस भारतीय दिग्गज की हाइएस्ट आईपीएल सैलरी अब तक 7.6 करोड़ रुपये रही है, जब वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे। 2008 से डेब्यू करने के बाद अश्विन ने आईपीएल में तकरीबन 82 करोड़ रुपये कमाए हैं।
तमाम ब्रैंड्स के साथ जुड़े हैं अश्विन
रविचंद्रन अश्विन तमाम ब्रैंड्स के साथ जुड़े हुए हैं। वह एक जाना माना चेहरा हैं। अश्विन मिंत्रा, बोम्बे शेविंग कंपनी, मान्ना फूड्स, एरिस्टक्रेट बैग्स, ओप्पो, मूव, स्पेक्समेकर्स, कोक स्टूडियो तमिल, और ड्रीम 11 के लिए एंडोर्स करते हैं। भारतीय खिलाड़ी की वाइफ प्रीति नारायणन के इंस्टाग्राम के मुताबिक, अश्विन जेन-नेक्स्ट क्रिकेट अकेडमी के मेंटोर भी हैं। वह एक मीडिया और इवेंट कंपनी भी चलाते हैं, जिसका नाम कैरम बॉल्स है।
है आलीशान घर और गाड़ियां
रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत तकरीबन 9 करोड़ रुपये हुए है। टाइम्स नाउ के मुताबिक, अश्विन के पास ऑडी Q7 (तकरीबन 93 लाख रुपये) और रॉल्स रॉयस (तकरीबन 6 करोड़ रुपये) गाड़ी भी है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…