BLA का 27 पाकिस्तानी जवानों को मारने का दावा
समूह ने दावा किया कि 29 हमलों में पाकिस्तानी सेना के 27 जवान मारे गए हैं। बीएलए ने यह भी कहा कि उसने एक मोटरवे पर कंट्रोल कर लिया है और पाकिस्तानी जवानों के हथियार जब्त कर लिए हैं। बीएलए के लड़ाकों ने ग्वादर के पासनी इलाके में पाकिस्तानी सेना के कोस्ट गार्ड कैंप पर ग्रेनेड लॉन्चर दागे हैं।बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने दावा किया कि उन्होंने ग्वादर के जिवानी इलाके में मिलिट्री इंटेलिजेंस के लोगों को रिमोट-कंट्रोल IED से निशाना बनाया। मस्तंग शहर में एक और हमला पाकिस्तानी सेना के मेजर के घर पर किया गया। राजधानी क्वेटा में सेना के ठिकानों पर छह धमाकों की खबर है।


