Select Date:

साइबर अपराधों पर MP पुलिस का बड़ा कदम; अब 25 हजार के फ्रॉड पर भी दर्ज होगी ई-जीरो FIR

Updated on 20-07-2026 12:55 PM

भोपाल। प्रदेश में लगातार बदलते साइबर अपराधों के स्वरूप और बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को त्वरित राहत देने के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब राज्य में 25,000 या उससे अधिक की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर भी ई-जीरो प्राथमिकी दर्ज की जा सकेगी।

इससे पहले यह सुविधा केवल 1 लाख रुपये या उससे अधिक की साइबर ठगी के मामलों में ही उपलब्ध थी। मप्र पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर की न्यूनतम सीमा में सीधे 75,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस फैसले से अब पहले की तुलना में कहीं अधिक संख्या में साइबर ठगी पीड़ितों को तत्काल कानूनी संरक्षण और शुरुआती पुलिस कार्रवाई का फायदा मिल सकेगा।

'गोल्डन ऑवर' में फ्रीज हो सकेगी ठगी गई रकम

एसपी प्रणय नागवंशी के अनुसार, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में ठगी के तुरंत बाद के शुरुआती कुछ घंटे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, जिन्हें तकनीकी भाषा में 'गोल्डन ऑवर' कहा जाता है।
यदि पीड़ित इस समय के दौरान बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन पर या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवा देता है, तो संबंधित एजेंसियां और बैंक आपस में त्वरित समन्वय कर अपराधियों द्वारा पैसा निकाले जाने से पहले ही उस खाते/रकम को फ्रीज (होल्ड) करवा सकते हैं । इससे पीड़ित की गाढ़ी कमाई वापस मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
मध्य प्रदेश में 25 दिसंबर 2025 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 'ई-जीरो एफआईआर प्रणाली' की शुरुआत की थी । उस समय यह सुविधा केवल 1 लाख रुपये से अधिक की ठगी पर लागू थी, जिसे अब घटाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।

तीन डिजिटल प्लेटफॉर्म करेंगे काम

ई-जीरो एफआईआर प्रणाली को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए तीन प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को आपस में एकीकृत किया गया है
1. नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी)
2. भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी)
3. क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस)
इन तीनों सिस्टम्स के एक साथ काम करने से शिकायत दर्ज होते ही स्वतः ई-एफआईआर जनरेट हो जाएगी और बिना किसी मानवीय देरी के मामला संबंधित थाने तक पहुंच जाएगा।

कैसे काम करेगी यह पूरी व्यवस्था?

चरण 1: पीड़ित सबसे पहले 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करेगा या NCRP पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर अपनी शिकायत दर्ज करेगा।
चरण 2: दर्ज शिकायत CCTNS प्रणाली के माध्यम से स्वतः (ऑटोमैटिक) ई-जीरो एफआईआर में बदल जाएगी।
चरण 3: पीड़ित को तुरंत उसके मोबाइल/ईमेल पर ई-जीरो एफआईआर नंबर प्राप्त हो जाएगा।
चरण 4: राज्य साइबर पुलिस पूरे मामले की प्राथमिक समीक्षा करेगी और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए केस संबंधित स्थानीय पुलिस थाने को ट्रांसफर कर देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
भोपाल। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्रदान…
 20 July 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 37 और 38 में रविवार को 24.78 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 10 विकास कार्यों की शुरुआत हुई। सहकारिता, खेल…
 20 July 2026
भोपाल, क्या आपकी कॉलोनी में भी टूटी सड़क, गंदगी, सीवेज, स्ट्रीट लाइट या पानी की समस्या है? अगर हां, तो अब आपकी आवाज़ सीधे जिम्मेदारों तक पहुंच सकती है।इन्हीं जनसमस्याओं को…
 20 July 2026
भोपाल, बीजेपी ने दतिया विधानसभा के उपचुनाव को जीतने के लिए एक तरफ कार्यकर्ताओं को साधने और दूसरी तरफ प्रचार अभियान के लिए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र…
 20 July 2026
भोपाल, रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच हंसी के कुछ पल तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता अपने इंडिया टूर 'कल की चिंता नहीं करता' के…
 20 July 2026
भोपाल, भोपाल में ई-बसों का ट्रायल रन शुरू हो गया है। सोमवार सुबह से बैरागढ़ स्थित डिपो से ई-बसें निकली और 3 रूट पर दौड़ने लगी। अगले 5 दिन तक बसें…
 20 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अभी तक एक चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर में था। इसके अंतर्गत ही पूरी चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था आती है लेकिन इसमें आ रही समस्या को देखते हुए सरकार…
 20 July 2026
भोपाल। प्रदेश में लगातार बदलते साइबर अपराधों के स्वरूप और बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को त्वरित राहत देने के लिए…
 20 July 2026
मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण विवाद (MP OBC Reservation Row) का असर अब भी हजारों चयनित अभ्यर्थियों पर बना हुआ है। भर्ती परीक्षाओं में चयन के बावजूद बड़ी…
Advt.