Select Date:

2027-28 में बड़ा बदलाव, मंत्रियों-विधायकों के विशेष भत्तों पर रोक, 74 बजटीय मद खत्म, सरकारी खर्च और कोडिंग व्यवस्था बदलेगी

Updated on 04-08-2026 07:01 PM

मध्य प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। वित्तीय प्रबंधन को सरल और खर्चों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से सरकार ने 74 बजटीय मदों को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

इनमें मंत्रियों और विधायकों को मिलने वाले कई विशेष भत्ते भी शामिल हैं। इसके अलावा, बजट कोडिंग प्रणाली और सरकारी खर्चों के वर्गीकरण में भी व्यापक बदलाव किए जाएंगे।

मंत्रियों और विधायकों के कई भत्ते होंगे समाप्त

नई व्यवस्था के तहत मंत्रियों और विधायकों से जुड़े करीब 15 बजटीय मद समाप्त किए जाएंगे। इनमें त्योहार अग्रिम, भोजन भत्ता, धोबी और नाई का खर्च, अनाज अग्रिम, अवकाश यात्रा तथा प्रतिनियुक्ति भत्ता जैसे व्यक्तिगत और प्रशासनिक खर्च शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन मदों को हटाने से बजट अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगा।

पूंजीगत खर्च की परिभाषा में बड़ा बदलाव

  • अब तक एक लाख रुपये तक के कई खर्चों को पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) मानकर सरकारी संपत्ति की श्रेणी में रखा जाता था। नई व्यवस्था में इस नियम को समाप्त कर दिया गया है। अब एक लाख रुपये तक का खर्च राजस्व व्यय (Revenue Expenditure) माना जाएगा।
  • इसका मतलब यह है कि कम अवधि तक उपयोग होने वाले उपकरण, जैसे कूलर, पंखे या अन्य सामान्य सामग्री को अब सरकारी परिसंपत्ति नहीं माना जाएगा। इससे छोटे-छोटे हिस्सों में बड़े पैमाने पर खरीदारी दिखाने की प्रवृत्ति पर रोक लगने की उम्मीद है।

बजट कोडिंग प्रणाली भी बदलेगी

सरकार बजट में उपयोग होने वाले 52 पुराने कोड भी समाप्त कर रही है। अब तक जिन बजट शीर्षों के अंत में '000' का उपयोग होता था, उन्हें हटाकर नई कोडिंग प्रणाली लागू की जाएगी। अब बजटीय आवंटन '001' से शुरू होगा, जबकि पुराने '000' कोड केवल पूर्व वर्षों के लेखा रिकॉर्ड तक सीमित रहेंगे।

एनपीएस-यूपीएस और डिजिटल खरीद के लिए अलग शीर्ष

नई व्यवस्था में बजट शीर्षों को चार की बजाय पांच अंकों का बनाया जाएगा। राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के खर्चों के लिए अलग बजट शीर्ष निर्धारित किए गए हैं। वहीं डिजिटल उपकरणों और परिसंपत्तियों की खरीद के लिए भी अलग मद बनाई जाएगी। इसके साथ ही साइकिल और टाइपिंग मशीन जैसी अप्रासंगिक पुरानी मदों को हटाकर समान प्रकृति वाली योजनाओं का एकीकरण किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.