गौतम नगर में 4 दुकानों में लगी भीषण आग, ऊपर फंसा परिवार, दमकलकर्मियों ने किया रेस्क्यू
Updated on
08-05-2024 12:19 PM
भोपाल। शहर के गौतम नगर में स्थित एक मल्टी में ग्राउंड फ्लोर पर बनी 4 दुकानों में बुधवार सुबह आग लग गई। दुकानों के ऊपर बने फ्लैट में एक परिवार रहता है, जिसके पांच सदस्य आग की वजह से ऊपर ही फंसकर रह गए। सूचना मिलने पर फतेहगढ़, गोविंदपुरा और माता मंदिर फायर स्टेशन से आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पहली मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग तड़के लगभग साढ़े चार बजे लगी। दमकलकर्मियों ने लगभग साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…