मीना कुमारी के बेटे ने शर्मिन सेगल को दिया करारा जवाब, 'पाकीजा' एक्ट्रेस संग तुलना पर बोले- जमीन-आसमान का फर्क
Updated on
11-06-2024 02:49 PM
संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल ने कुछ दिन पहले ही 'हीरामंडी' में अपनी परफॉर्मेंस को लेजेंड्री एक्ट्रेस और 'पाकीजा' स्टार मीना कुमारी से कंपेयर किया था। इस पर अब मीना कुमारी के सौतेले बेटे ताजदार अमरोही का रिएक्शन आया है। ताजदार, फिल्ममेकर कमल अमरोही के बेटे हैं, जिन्होंने मीना कुमारी से दूसरी शादी की थी। ताजदार अमरोही ने कहा कि शर्मिन और मीना कुमारी की परफॉर्मेंस की तुलना नहीं की जा सकती। दोनों में जमीन-आसमान का फर्क है।
Tajdar Amrohi छोटी मां मीना कुमारी की परफॉर्मेंस के साथ शर्मिन सेगल की तुलना से नाखुश दिखे। Sharmin Segal को सीरीज 'हीरामंडी' में उनकी एक्टिंग के लिए खूब ट्रोल किया गया। किसी भी सीन में शर्मिन सेगल के चेहरे या हाव-भाव में कोई बदलाव नहीं था, जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर रहीं। तब शर्मिन सेगल ने कहा था कि जिस तरह 'पाकीजा' में Meena Kumari ने बिना किसी हाव-भाव के एक्टिंग की, उसी से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी वैसा ही किया। 'पाकीजा' लखनऊ की तवायफ पर आधारित थी, और Heeramandi: The Diamond Bazaar लाहौर की इसी नाम की मंडी के रेड लाइड एरिया पर बनी है। फैंस भी 'पाकीजा' और 'हीरामंडी' की तुलना करने लगे थे।
'तुलना मत करो, 'पाकीजा' दोबारा कोई नहीं बना सकता'
लेकिन ताजदार अमरोही छोटी मां मीना कुमारी के साथ शर्मिन सेगल की एक्टिंग की तुलना सही नहीं मानते। उन्होंने 'ज़ूम' से बातचीत में कहा, 'मैं शर्मिन को नहीं जानता। लेकिन नहीं, मैं शून्यता पर उनके बयान से सहमत नहीं हो सकता। 'हीरामंडी' और 'पाकीजा' के बीच जमीन आसमान का फर्क है। दोनों की तुलना मत करो। 'पाकीजा' दोबारा कोई नहीं बना सकता। न तो मीना कुमारी और ना ही कमल अमरोही दोबारा पैदा हो सकते हैं।'
'जिस जगह मेरे पिता बैठे थे, उस जमीन को भंसाली ने छुआ था'
ताजदार अमरोही ने आगे बताया कि संजय लीला भंसाली उनके पिता कमल अमरोही का कितना सम्मान करते थे। यह पूछे जाने पर कि क्या 'हीरामंडी' और 'पाकीजा' में कोई समानता है, तो वह बोले, 'मैं इसके बारे में बोलना नहीं चाहता क्योंकि भंसाली मेरे पिता कमल अमरोही के बहुत बड़े फैन रहे हैं। अपनी हर फिल्म में, भंसाली उसी तरह से शॉट लेने की कोशिश करते हैं जैसे मेरे पिता ने किया था।15 साल पहले जब भंसाली कमालिस्तान स्टूडियो आए थे, तो उन्होंने उस जमीन को छुआ था, जहां मेरे पिताजी बैठते थे।'
1 मई को रिलीज हुई थी 'हीरामंडी', अब आएगा दूसरा सीजन
'हीरामंडी' को 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया था, और यह हिट सीरीज रही है। मेकर्स अब इसका दूसरा सीजन भी अनाउंस कर चुके हैं। 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, अध्यन सुमन और शेखर सुमन समेत कई और सितारे नजर आए थे।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…