Select Date:

मेलबर्न टेस्ट- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया:सीरीज में 2-1 से आगे, जायसवाल ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए

Updated on 30-12-2024 02:35 PM

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट 184 रन से हार गई है। इस हार के बाद टीम 5 मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है। आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा।

मेलबर्न में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए 340 रन का टारगेट दिया था, लेकिन भारतीय टीम आखिरी पारी में 155 रन ही बना सकी। टीम ने एक समय 3 विकेट खोकर 120 रन बना लिए थे और एक सेशन बाकी था। ऐसे में मुकाबला ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा था।

लेकिन, 2 वजह से हार गया भारत

पहला- ऋषभ पंत (30 रन) आउट हुए। यहां भारत ने 34 रन बनाने में आखिरी 7 विकेट गंवा दिए। ये सभी विकेट 5वें दिन के आखिरी सेशन में आए।

दूसरा- 71वें ओवर में यशस्वी जायसवाल (84 रन) थर्ड अंपायर के विवादित फैसले पर आउट हुए। उन्हें फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया था। जब जायसवाल का विकेट गिरा, तब भारत को मैच ड्रॉ कराने के लिए 22 ओवर खेलने थे और 3 विकेट बाकी थे। ऐसे में यहां भारत मैच ड्रॉ करा सकता था, लेकिन यशस्वी के विकेट के बाद भारत का लोअर ऑर्डर (आखिरी 3 बैटर्स) बिखर गया।

WTC फाइनल की राह और कठिन 

इस हार के बाद भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पहुंचने की राह और कठिन हो गई है। टीम 52.78% पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि, ऑस्ट्रेलिया 61.46% लेकर दूसरे स्थान पर है। एक दिन पहले साउथ अफ्रीका की टीम (66.67%) पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.