क्यों शुरू हुई चर्चा
असीम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) अपॉइंट करने का ऑर्डर 29 नवंबर तक जारी होना था। शहबाज शरीफ की सरकार ने 1 दिसंबर तक भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस प्रोसेस से दूरी बना रखी है।असीम मुनीर का तीन साल का टर्म 29 नवंबर को खत्म हो गया है। नया नोटिफिकेशन जारी नहीं होने की वजह से टेक्निकली मुनीर अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ नहीं हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या होता है। मुनीर को पद मिलता है या शरीफ बंधु उनको झटका देंगे।


