बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर फिर हमला,कट्टरपंथी गुट तौहीदी ने बाउल समर्थकों को बनाया निशाना, दुर्गा पूजा पंडालों में कर चुका बवाल
Updated on
28-11-2025 03:07 PM
ढाका: बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार हो रहे है। नई घटना में बाउल सरकार की रिहाई की मांग कर रहे लोगों पर हमला किया गया है। तौहीदी जनता नाम के इस्लामी ग्रुप ने बाउल समर्थकों पर हमला किया है। इस ग्रुप का नाम हालिया महीनों में लगातार धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर हमलों में आया है। इस साल जनवरी में शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति गिराने में भी इसी गुट का हाथ था।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, बाउल समर्थकों ने हालिया हमलों का विरोध करने और बाउल लीडर अबुल सरकार की रिहाई की मांग के लिए मानिकगंज और ठाकुरगांव में एक प्रोटेस्ट रैली बुलाई थी। सिंगर अबुल सरकार को हाल ही में एक परफॉर्मेंस के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।
कोर्ट कैंपस के पास बवाल
बाउल समर्थक बुधवार को ठाकुरगांव में कोर्ट कैंपस के पास पहुंचे तो उनको तौहीदी जनता के लोगों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान तौहीदजी जनता के लोगों ने हिंसा का भी सहारा लिया। यहां हुई हिंसा में कई लोगों को हल्की चोटें लगने की बात सामने आई है। बाउल समर्थक सोहेल राणा ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि तौहीदी जनता के नाम पर हिंसा की जा रही है।कट्टरपंथी इस्लामी ग्रुप तौहीदी जनता अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ कई हमलों में शामिल रहा है। इस ग्रुप ने बार-बार दुर्गा पूजा के जश्न में रुकावट डाली है। यह पुलिस के साथ हिंसक झड़पों में भी शामिल रहा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मानिकगंज और ठाकुरगांव में बाउल समर्थकों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
जमात-ए-इस्लामी का हिस्सा!
तौहीदी जनता ग्रुप हिफाजत-ए-इस्लाम बांग्लादेश का हिस्सा है, जो एक और इस्लामी ग्रुप है। इसने 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे का विरोध किया था। बांग्लादेश की अवामी लीग सरकार ने बीते साल कहा था कि हिफाजत बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी का एक मुखौटा है। जमात को बांग्लादेश में पाकिस्तान समर्थक माना जाता है। यह धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ रहा है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…