Select Date:

विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने किया कमाल, 199 किलो वजन उठाकर जीता चांदी का तमगा

Updated on 03-10-2025 03:41 PM
नॉर्वे: स्टार भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उनका शानदार रिकॉर्ड और मजबूत हो गया, जहां वह पहले भी दो बार मेडल जीत चुकी हैं। चानू 2017 की विश्व चैंपियन और 2022 की सिल्वर मेडल विजेता हैं, उन्होंने कुल 199 किग्रा (स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया।

पिछली बार उन्होंने 2021 में तोक्यो ओलंपिक में 115 किग्रा भार उठाया था, जहां उन्होंने रजत पदक जीता था। उत्तर कोरिया की री सोंग गम ने 213 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल और थाईलैंड की थान्याथॉन सुकचारोन ने 198 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। थान्याथॉन सुकचारोन ने भी शानदार खेल दिखाया और वह चानू से सिर्फ एक किग्रा पीछे रहीं। इस तरह उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।
अनाहाइम में मीराबाई ने जीता था गोल्ड
बता दें कि इससे पहले मीराबाई ने साल 2017 में कैलिफोर्निया के अनाहाइम में गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद पूरे पांच साल के लंबे इंतजार के बाद वह फिर से वर्ल्ड चैंपियनशिप के पोडियम पर लौटी हैं। पिछले साल पेरिस ओलंपिक के बाद यह मीराबाई चानू के लिए दूसरी बड़ी प्रतियोगिता थी। पेरिस ओलंपिक में मीराबाई चानू ने 199 किलोग्राम का वजन उठाया। इस में स्नैच 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 111 किलो का वजन उठाया था, लेकिन वह चौथे स्थान पर रहते हुए मेडल से चूक गईं थी।
मीराबाई चानू ने जीता 14वां पदक
विश्व चैंपियन में सिल्वर जीतने के साथ ही मीराबाई चानू का विश्व स्तर पर 14वां मेडल है। इनमें 2021 तोक्यो ओलंपिक का सिल्वर, तीन कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल (2014 सिल्वर, 2018 और 2022 गोल्ड), पांच कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप मेडल (चार गोल्ड, एक सिल्वर), 2020 एशियन चैंपियनशिप का ब्रॉन्ज और 2016 साउथ एशियन गेम्स का गोल्ड शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.