Select Date:

'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज डेट: देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर, फिर आ रहे कालीन भैया, मुन्ना और गुड्डू पंडित

Updated on 05-02-2026 01:35 PM
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है जो 4 सितंबर है।

भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइजी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 'मिर्जापुर: द मूवी' की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर। पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी वापसी हो रही है। पहली बार मिर्जापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने वाली है।

'मिर्जापुर: द मूवी' रिलीज की घोषणा

फिल्ममेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए दर्शकों को एक भव्य थिएटर अनुभव का वादा किया है और मिर्जापुर की दुनिया को एक अनकही कहानी के साथ विस्तार देने की बात कही है। कैप्शन में लिखा था, 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। #MirzapurTheMovie 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'


'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट

फिल्म में इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज की तारीख

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, एक एक्सल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

'मिर्जापुर' के कितने सीजन आ चुके हैं?

'मिर्जापुर' सीरीज के सारे सीजन्स की बात करें, तो इसका पहला सीजन 2018 में आया था जो सुपर हिट रहा। उसके बाद दूसरा सीजन साल 2020 में आया, वो भी जोरदार रहा और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। तीसरा सीजन 2024 में आया था जिसके बाद से चौथे सीजन की तैयारी भी शुरू हो गई है और कई पार्ट्स की शूटिंग भी हो रही है।

'मिर्जापुर सीजन 4' पर अपडेट

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक है 'मिर्जापुर सीजन 4' कब आएगा। खबरें थीं की यह सीरीज 2025 के अंत तक या 2026 की शुरुआत में आ जाएगी, लेकिन अब तक कुछ ऑफिशियल नहीं है। पिछले सीजन की तरह, यह भी अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जिससे यह प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी रिलीज में से एक बन जाएगा। हालांकि, रिलीज की डेट अभी कन्फर्म नहीं की गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.