'मिर्जापुर' के 'गुड्डू भैया' लेंगे एक महीने की छुट्टी! वेब सीरीज की रिलीज का भी इंतजार नहीं करेंगे अली फजल
Updated on
24-06-2024 02:35 PM
बॉलीवुड कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा के घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। ऋचा प्रेग्नेंट हैं और अगले महीने बेबी की डिलीवरी होगी। अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे का ख्याल रखने के लिए काम से ब्रेक लेने वाले हैं। वो भी महीनेभर के लिए। और अगले महीने ही उनकी हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का नया सीजन भी रिलीज होने वाला है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या गुड्डू भैया प्रमोशन और पार्टीज में मौजूद नहीं रहेंगे!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Ali Fazal पैटरनिटी लीव पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वो भी लंबे समय के लिए। हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े सूत्र ने कहा, 'अली 30 जून तक अपना सारा काम निपटा लेंगे और फिर चार से पांच हफ्ते का ब्रेक लेंगे, ताकि ऋचा और उनके होने वाले बच्चे पर फोकस कर सकें।' अली के अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए सूत्र ने आगे कहा, 'अली के पास 'मेट्रो... इन दिनों' के लिए चार से पांच दिन की शूटिंग बाकी है और 'लाहौर 1947' लगभग पूरी होने वाली है।
पिता बनने के बाद 'ठग लाइफ' होगी अली फजल की पहली फिल्म
'ठग लाइफ' की बात करें तो ब्रेक पर जाने से पहले अली फजल अपनी ज्यादातर शूटिंग पूरी कर लेंगे। इसके बाद फिल्म का सिर्फ एक शेड्यूल ही बचा रहेगा और अली अगस्त में इस पर काम फिर से शुरू करेंगे। पिता बनने के बाद ये उनकी पहली फिल्म होगी। उनके पास पाइपलाइन में एक और फिल्म भी है, जिसकी शूटिंग वे इसी दौरान शुरू करेंगे। हालांकि, फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है।
साल 2022 में अली और ऋचा ने की थी शादी
कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अली और ऋचा ने 4 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। इन्होंने साथ में कई फिल्में की हैं।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…