'मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं' डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद सामने आया ईरानी सुप्रीम लीडर का बयान
Updated on
30-03-2026 11:24 AM
तेहरान: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ लड़ाई में समर्थन के लिए इराक के लोगों और धार्मिक नेताओं का शुक्रिया अदा किया है। खामेनेई ने कहा कि इराकी जिस तरह से मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े हैं, उसके लिए हम आभारी हैं। ईरानी नेता के संदेश को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने खामेनेई की सेहत पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
ईरानी सरकारी मीडिया ने रविवार को मोजतबा खामेनेई के संदेश के बारे में जानकारी दी है। खामनेई बीते करीब एक महीने से देखे नहीं गए हैं। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंपने कहा था कि ईरान के नव-नियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा या तो मारे जा चुके हैं या फिर उनकी हालत बेहद गंभीर है। इसके बाद उनका इराकी लोगों के नाम संदेश सामने आया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा है
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई की लंबी चुप्पी से लगता है कि वह जीवित नहीं हैं। किसी ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। ऐसे में मुझे लगता है कि वह शायद मर चुके हैं। ट्रंप के दावे के जवाब में तेहरान की ओर से खामनेई की सेहत पर कोई सीधा दृश्य प्रमाण नहीं आया है। इराक को भेजे गए मोजतबा के संदेश को मीडिया में जारी किया गया है।अमेरिका-इजरायल के हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई ने ईरान के सर्वोच्च नेता का पद संभाला है। अली खामेनेई के बेटे मोजतबा अपनी अपनी नियुक्ति के बाद से एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। अब तक उनके नाम से जारी किए गए सभी बयान मीडिया पर ही जारी किए गए हैं।
घायल हुए थे मोजतबा खामेनेई
अली खामेनेई पर हुए हमले के दौरान मोजतबा घायल हुए थे। उनके घायल होने और फिर सार्वजनिक रूप से सामने ना आने ने उनके बारे में अटकलों को हवा दी है। कई रिपोर्टों से पता चलता है कि मोजतबा की सेहत का मामला डोनाल्ड ट्रंप की खुफिया ब्रीफिंग में भी उठा है। अमेरिकी अधिकारी ईरान के इस मामले का ध्यान रख रहे हैं।
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इसके बाद से लगातार लड़ाई चल रही है। एक महीने से ज्यादा समय से चल रही इस लड़ाई से दुनिया का बड़ा हिस्सा प्रभावित है। पश्चिम एशिया के देश सीधेतौर पर इस लड़ाई से खुद को प्रभावित पा रहे हैं। वहीं दुनियाभर में इसके आर्थिक प्रभाव दिख रहे हैं।
युद्ध का ताजा अपडेट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को युद्ध में तेजी लाने का संकेत देते हुए कहा है कि वह ईरान का तेल अपने कब्जे में लेना चाहते हैं और खार्ग द्वीप पर नियंत्रण कर सकते हैं। यह वही द्वीप है, जहां से ईरान का ज्यादातर तेल निर्यात होता है। उनका बयान ऐसे समय आया है, जब संभावित जमीनी हमलों के लिए हजारों की तादाद में अमेरिकी सेना पश्चिम एशिया पहुंच चुकी है।
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्ते हैं और इसी वजह से…
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…