Select Date:

पैपराजी पर भड़कीं मोना सिंह और नेहा शर्मा:बोलीं-'वो बस वार्डरोब मॉलफंक्शन की ताक में रहते हैं, कैमरा गलत एंगल पर जूम करते हैं'

Updated on 07-06-2024 01:40 PM

पैपराजियों द्वारा एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से फोटो खींचने पर मोना सिंह और नेहा शर्मा भड़क गई हैं। एक इंटरव्यू में दोनों बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने कहा कि इस तरह बिना किसी महिला की मर्जी के ऐसी तस्वीरें खींचना बेहद गलत है।

मोना ने कहा, 'पैपराजी महिलाओं के शरीर पर गलत जगह फोकस करते हैं जो कि बेहद डिस्टर्बिंग है। क्या वे किसी मेल एक्टर की इस तरह गलत एंगल से फोटो लेते हैं? नहीं न लेकिन हर महिला के साथ वो ऐसा ही करते हैं।'

मोना ने आगे कहा, 'जब भी किसी इवेंट या फंक्शन में जाओ तो बाद में फिर खुद के इस तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। मुझे लगता है कि हर महिला को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। पैपराजी जो कर रहे हैं, वो कूल नहीं है। ऐसा लगता है कि बस वो किसी वार्डरोब मॉलफंक्शन की ताक में रहते हैं।

नेहा शर्मा भी बोलीं- ये गलत है

नेहा ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर पैपराजियों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'कुछ ऐसे दिन आते हैं जब आप नहीं चाहते कि कोई आपको देखे। आप ब्रेक लेना चाहते हैं जो कि मैंने पिछले दिनों किया। जहां तक गलत एंगल से फोटो लिए जाने की बात है तो यह काफी गलत और चिंताजनक है। इससे एक महिला होने के नाते आप ये फ्रीडम खो देते हो कि आप कैसे कपड़े पहनना चाहते हो। अगर आप पब्लिक फिगर हो तो आपको बेहद केयरफुल रहना पड़ता है क्योंकि कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं।'

पहले भी कई एक्ट्रेसेस जता चुकीं आपत्ति

इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने भी गलत एंगल से फोटो खींचे जाने पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था, 'पैपराजियों को एक्ट्रेसेस की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए, कुछ पैपराजी ऐसा करते हैं लेकिन कुछ ऐसा नहीं करते हैं। कुछ नॉर्मल वीडियो में भी गलत एंगल से खींची गई फोटो का कवर लगा देते हैं और उसे सेंसेशनल बना देते हैं, खासकर ऐसा तब होता है जब वो वीडियो किसी एक्ट्रेस का हो।'

पिछले दिनों 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशन के दौरान भी जान्हवी ने फोटोग्राफर्स को हिदायत थी कि वो उनके गलत एंगल से फोटो क्लिक न करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.