जीत से ज्यादा हार... अपना घर ही है पनौती, आरसीबी के लिए परेशानी बन चुकी एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
Updated on
19-04-2025 01:56 PM
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले सीजन से हर बाद प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर आती है। इसके बाद भी यह टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। 17 सीजन में टीम ने सिर्फ तीन बार फाइनल खेला है। 2016 में आखिरी बार यह टीम खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी। टीम के अभी तक नहीं जीत पाने के कई कारण हैं। इन सब कारणों में सबसे बड़ा कारण घरेलू मैदान पर उसका प्रदर्शन है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जूझती है आरसीबी
आईपीएल में टीमें अपने घरेलू मैदान पर 7 मैच खेलती है। बाकी 7 मैच में अलग-अलग स्टेडियम में खेलती हैं। घरेलू मैदान पर अच्छे प्रदर्शन से प्लेऑफ का रास्ता आसान हो जाता है लेकिन आरसीबी अपने घर में ही जूझती है। अभी तक आरसीबी को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 46 हार मिली है। वह लीग इतिहास में अपने घर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम है। यहां टीम को 43 जीत हासिल हुई है।
इस सीजन तीनों मैच हार चुकी
आईपीएल 2025 का ही उदाहरण ले लीजिए। इस सीजन आरसीबी ने अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम ने तीन हार और चार जीत मिली है। टीम को चारों जीत विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान पर मिले हैं। वहीं सभी तीन हार अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर मिली। पंजाब किंग्स से मिली हार के साथ आरसीबी अपने घर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी। दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम पर 45 हार मिली है। इस टीम के पास भी अभी तक आईपीएल खिताब नहीं है।
सफल होने के लिए घर पर जीत जरूरी
आईपीएल की सफल टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम पर 88 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 53 जीत मिली है। चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के 79 मुकाबले हुए हैं। इसमें उसे 52 में जीत मिली है। इन दोनों टीमों के पास 5-5 आईपीएल खिताब हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स तीन बार की विजेता है। टीम ने ईडेन गार्डन्स के मैदान पर 89 में से 53 मैचों में जीत हासिल की है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…