एमएस धोनी हर मैच में पहुंचे, इंग्लैंड में यह 'बैटिंग' सिर्फ दर्शकदीर्घा तक नहीं है, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?
Updated on
21-07-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर आए। अमूमन मीडिया और लाइम लाइट से दूरी बनाने वाले माही का निरंतर दिखना कुछ संकेत लेकर आया है। क्रिकेट के गलियारों में बातें टहल रहीं हैं कि धोनी का इंग्लैंड में हर मैच में पहुंचना स्टेडियम तक सीमित नहीं है। वह आने वाले दिनों में भारतीय ड्रेसिंग रूम में एंट्री कर सकते हैं, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं।
टीम इंडिया में कुछ बड़ा होने वाला है?
टीम इंडिया के मौजूदा टीम मैनेजमेंट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ब्रिटेन दौरे पर भारत को 10 मैच खेलने के बावजूद सिर्फ 1 जीत मिली। इंग्लैंड से हार फिर भी पचाई जा सकती है, लेकिन आयरलैंड से 2 मैचों की सीरीज 0-2 से हार जाना शर्मनाक और समझ से परे है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद कोचिंग स्टाफ से रयान टेन डोशेट और मोर्ने मोर्कल की विदाई होने वाली है। ऐसा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है।
साथ ही गौतम गंभीर की कुर्सी भी खतरे में मानी जा रही है। उनके कार्यकाल में भारत को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से घर पर टेस्ट सीरीज में हार मिल चुकी है। इस बीच एमएस धोनी का हर मुकाबले में नजर आना महज एक इत्तेफाक नहीं लगता है। अगर निकट भविष्य में गंभीर पर एक्शन की नौबत आई तो माही को ड्रेसिंग रूम में जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। अगर ऐसा नहीं भी होता है तो उनको मेंटर बनाया जा सकता है। हालांकि इस मामले को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।
विराट और रोहित के धोनी से अच्छे रिश्ते
गौतम गंभीर के रोहित और विराट कोहली के साथ टकराव की खबरें लगातार सामने आती रहती है। जानकारी के अनुसार गंभीर दोनों दिग्गजों को वर्ल्ड कप 2027 की टीम में रखने के पक्ष में नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि विराट अभ्यास के दौरान गौतम से दूरी बनाना पसंद करते हैं। अगर वास्तव में ऐसा कुछ है तो एमएस धोनी के लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुलने की संभावना और भी बढ़ जाती है। रोहित-विराट ने माही की कप्तानी में ही टीम इंडिया में अपने पैर पसारे थे। ऐसे में उनकी मौजूदगी दूरियां पाटने का काम कर सकती है।
साल 2021 में एमएस धोनी जुड़े थे टीम इंडिया के साथ
गौरतलब है कि इससे पहले भी महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2021 में रवि शास्त्री को कोच रहते हुए उन्हें मेंटर की भूमिका दी गई थी। भारत के लिए यह टूर्नामेंट इतिहास के सबसे निराशाजनक अभियानों में से एक था। भारत को पहली बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। फिर न्यूजीलैंड से मात खाने के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर होना पड़ा।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…