रविंद्र जडेजा के CSK से जाने में एमएस धोनी का बड़ा रोल, संजू सैमसन ट्रेड डील में नया ट्विस्ट!
Updated on
10-11-2025 01:00 PM
नई दिल्ली: आईपीएल इतिहास की सबसे हाई प्रोफाइल ट्रेड डील चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हो सकती है। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच स्वैप डील हो सकती है, जिसमें संजू सैमसन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जडेजा और सैम करन राजस्थान रॉयल्स को देगी। हालांक, इस डील में अब एक बड़ा ट्विस्ट आया है। दरअसल, राजस्थान रॉयल्स रविंद्र जडेजा के आने से तो खुश है। लेकिन, वह सैम करन वाली डील से ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं।
सैम करन के बदले मथीशा पथिराना चाहती है आरआर
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, रविंद्र जडेजा के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान को सैम करन को भी देने का ऑफर किया। लेकिन 2008 की चैंपियन टीम डील के दूसरे हिस्से (सैम करन) से संतुष्ट नहीं है। उनकी (राजस्थान रॉयल्स) निगाहें श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पर हैं। हालांकि, चेन्नई अपने युवा गेंदबाज को जाने देने के लिए तैयार नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले सालों में पथिराना फ्रेंचाइजी में बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि राजस्थान सैमसन के बदले में एक भारतीय स्पिनर लेने के लिए उत्सुक था और शुरू से ही जडेजा के लिए जोर दे रहा था। दरअसल, रविंद्र जडेजा की डील फाइनल करने से पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी, मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने जडेजा के साथ लंबी बातचीत की थी। रिपोर्ट में कहा गया है, 'धोनी ने जडेजा से उनकी रुचि जानने के लिए बातचीत में हिस्सा लिया और केवल ऑलराउंडर के राजस्थान जाने पर सहमत होने के बाद ही बातचीत आगे बढ़ी।'
जडेजा पर सहमत होने के बाद, राजस्थान ने कथित तौर पर शिवम दुबे के लिए भी जोर डाला। लेकिन चेन्नई दुबे को देने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थी। चेन्नई ने तुरंत पथिराना के बजाय करन का नाम एक विकल्प के तौर पर सुझाया।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…