मुंबई और आरसीबी के बीच होगा पहला मैच, 5 फरवरी को फाइनल, विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल घोषित
Updated on
29-11-2025 01:03 PM
नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। लीग का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2023 सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। 9 जनवरी को यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर भारत ने महिला विश्व कप का खिताब जीता था। इस मैदान पर टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल और एलिमिनेटर समेत अगले 11 मुकाबले वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होंगे।
सीजन में दो डबल हेडर मुकाबले होंगे
महिला प्रीमियर लीग 2026 में दो डबर हेडर खेले जाएंगे। पहला डबल हेडर 10 जनवरी और दूसरा 17 जनवरी को होगा। दोनों ही मुकाबलों में यूपी वॉरियर्स की टीम हिस्सा लेगी। नवी मुंबई लेग का आखिरी मैच 17 जनवरी को दिल्ली और आरसीबी के बीच होगा। 18 जनवरी को रेस्ट डे रखा गया है। 19 से वडोदरा लेग की शुरुआत होगी। गुजरात और आरसीबी की टीम दूसरे लेग के पहले मैच में भिड़ेगी।
टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में
5 टीमों की इस लीग में सभी को 8-8 मैच खेलने हैं। पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। एलिमिनेटर की विजेता और टेबल में पहले नंबर पर रहने वाली टीम के बीच खिताबी मुकाबला होगा।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…