यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की दीवार के पीछे कचरा देख निगमायुक्त ने जताई नाराजगी, सफाई दारोगा को नोटिस
Updated on
17-05-2024 01:18 PM
भोपाल। पुराने शहर के जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल के पीछे बड़ी मात्रा में कचरे का ढेर लगा हुआ था। यह देख नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण नाराज हो गए और संबंधित दारोगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल पिछले दिनों फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद निगमायुक्त ने निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही बाउंड्रीवाल की मरम्मत करने और कचरा हटाने के निर्देश दिए हैं।
शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायण द्वारा गुरुवार को जेपी नगर, यूनियन कार्बाइड, विश्वकर्मा नगर, 80 फीट रोड, आरिफ नगर ब्रिज, पुट्ठा मिल, नादरा बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान जेपी नगर स्थित यूनियन कार्बाइड की बाउंड्रीवाल के पीछे बड़ी मात्रा में कचरा देखकर उन्होंने रोष जताते हुए तत्काल सफाई कराने के लिए कहा। इतना ही नहीं, संबंधित दारोगा मनोज टांक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने कहा कि यूनियन कार्बाइड से लगे ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई कराई जाए, बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराकर रास्ता बंद कराया जाएगा।
सफाई व्यवस्था की करें निगरानी
निगमायुक्त ने कहा कि आरिफ नगर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड, तालाब के किनारे कचरे की सफाई कराने, जल संरचना को सुरक्षित रखने के साथ ही काम में संलग्न कर्मचारियों का पूरी क्षमता से उपयोग करें। साथ ही सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने नादरा बस स्टैंड, पुट्ठा मिल क्षेत्र की नाली की सफाई कराने, गीला-सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए नागरिकों, कारोबारियों को समझाइश दी और नहीं मानने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
फैक्ट्री के कचरे में लगी थी आग
मालूम हो कि गत छह मई को यूनियन कार्बाइड कारखाने के अंदर कचरे, प्लास्टिक की टंकियों में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से इस पर काबू पाया था। ज्ञात हो कि भोपाल गैस त्रासदी के समय से ही ये फैक्ट्री बंद पड़ी है। यहां पर सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात रहते हैं।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…