बैरसिया रोड पर नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण, वसूला 44 हजार रुपये जुर्माना
Updated on
24-05-2024 12:04 PM
भोपाल। जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर बढ़ते जा रहे अतिक्रमण को लेकर नवदुनिया द्वारा चलाए गए अभियान का असर दिखाई देने लगा है। नगर निगम ने राज्यीय राजमार्ग-23 भोपाल-बैरसिया रोड पर दोनों तरफ पसरे अतिक्रमण को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही 44 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने जमकर हंगामा करते हुए विरोध किया लेकिन नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन की चेतावनी के चलते कोई खास असर नहीं हुआ। अमले ने बैरसिया रोड, अयोध्या बायपास सहित अन्य मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
18 दुकानों से सामान किया जब्त
नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने बताया कि बैरसिया रोड पर करोंद से लांबाखेड़ा तक कई फर्नीचर की दुकानें हैं। दुकानदारों ने सड़क किनारे तक सामान रख दिया था। इस वजह से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही थी। इसके साथ ही लकड़ी के बुरादे से राहगीरों और अन्य दुकानदारों को भी परेशानी हो रही थी। अतिक्रमण और अवैध दुकानों को लेकर निगम तक शिकायत पहुंची। इसके बाद जोन-17 के एएचओ रामरतन लोहिया के नेतृत्व में निगम टीम पुलिस के साथ पहुंची और कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक यह कार्रवाई चली। इस दौरान 18 दुकानदारों से 44 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों ने फर्नीचर का सामान सड़क तक रखा और शेड भी बना लिए थे। उनके पास गुमास्ता लाइसेंस भी नहीं थे। इसके अलावा निगम अमले ने अयोध्या बायपास पर पीपुल्स माल के सामने सड़क किनारे से ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया है।
भदभदा चौराहा और रातीबड़ सड़क पर पसरा अतिक्रमण
शहर के मुख्य मार्गों पर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हरेंद्र नारायन ने दिए हैं। उन्होंने भदभदा, आइआइएफएम, सूरज नगर, रातीबड़, केरवा डैम, साक्षी ढाबा क्षेत्र आदि में साफ-सफाई व्यवस्था एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने आइआइएफएम के पास पुलियों के नीचे कचरे की सफाई कराने, जीवीपी न बनने देने, भदभदा चौराहे से सूरज नगर, साक्षी ढाबा तक सड़क के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमणों व हाथ ठेलों आदि को हटाने के निर्देश दिए हैं।
फल विक्रेताओं पर लगाया पांच हजार जुर्माना
नगर निगम आयुक्त ने सड़क किनारे व्यवसाय के लिए खड़े हाथ ठेलों आदि पर दो डस्टबिन अवश्य रखवाने और गंदगी न होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भदभदा सूरज नगर चौराहा क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले फल विक्रेता पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…