'पंचायत 3' के इस सीन के दौरान असल में बाइक से गिर गई थीं नीना गुप्ता, बोलीं- 45 से 47 डिग्री में शूट किया था
Updated on
01-06-2024 01:15 PM
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'पंचायत सीजन 3' रिलीज हो गया। 8 एपिसोड के साथ ये प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें नीना गुप्ता, प्रधान मंजू देवी के किरदार में दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस बार का सीजन पिछले दो सीजन्स से हल्का है। लेकिन इसमें एक ऐसा सीन है, जो असल में हुआ है। और खुद नीना गुप्ता ने बताया है। हालांकि उसके बाद एक्ट्रेस को शो छोड़ने का ही मन होने लगा था। आइए बताते हैं।
नीना गुप्ता ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें फिजिकल चैलेंजेस की वजह से Panchayat 3 को छोड़ने का मन करता था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी वह एक सीन के दौरान असल में गिर गई थीं। एक्ट्रेस से सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें कभी ऐसा महसूस हुआ कि ये वाला सीन वह नहीं कर पाएंगी? तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें ऐसा हर दिन लगा।
असल में गिर गई थीं नीना गुप्ता
'पंचायत 3' का एक एपिसोड है, जिसका नाम 'गड्ढा' है। इसी में एक जगह दिखाया जाता है कि रघुबीर यादव बाइक पर नीना गुप्ता को बिठाकर कहीं ले जा रहे होते हैं। तभी सड़क के गड्ढे के कारण वह गिर जाते हैं। फिर पास के रहने वाले लोग उन्हें उठाते हैं। इससे नीना के पैर में चोट लग जाती है। अब इसी बारे में एक्ट्रेस ने बताया। उन्होंने कहा कि वह असल में इस सीन की शूटिंग के दौरन बाइक से गिर गई थीं।
नीना गुप्ता ने तेज धूप में शूटिंग की
उन्होंने कहा, 'हमने वो सीन 45-47 डिग्री में शूट किया था। रोड पर पत्थर और कंकड़ पड़े थे। ऊपर से धूप भी थी। ये चीजें बहुत चैलेंजिंग थीं। और न सिर्फ एक्टर्स के लिए, बल्कि टेक्नीशियन के लिए भी। हम तो खाली वक्त में फंखे के नीचे छांव में भी खड़ो हो सकते थे। लेकिन शारीरिक रूप से इसे शूट करना मुश्किल होता है। शायद तभी इस सीरीज को लोग पसंद कर रहे हैं।'
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…