Select Date:

नीरज चोपड़ा क्लासिक आज बेंगलुरु में:बोले- मैं इस आयोजन को लेकर बेहद खुश हूं; भारत में पहली बार होगा वर्ल्ड लेवल एथलेटिक्स इवेंट

Updated on 05-07-2025 01:50 PM

ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के नीरज चोपड़ा क्लासिक इवेंट की शुरुआत आज होगी। यह भारत में होने वाला पहला वर्ल्ड एथलेटिक्स टॉप लेवल इवेंट होगा। इसे नीरज चोपड़ा होस्ट कर रहे हैं। बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा।

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए नीरज ने कहा, मेल्स अलग बात हैं, लेकिन मैंने भारत को ऐसा कुछ दिया है जो कभी नहीं हुआ था। मैं इस आयोजन को लेकर बेहद खुश हूं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि युवा भारतीय जेवलिन थ्रोअर को वर्ल्ड क्लास एथलीट्स के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

क्या है नीरज चोपड़ा क्लासिक?

नीरज चोपड़ा क्लासिक एक दिवसीय कॉन्टिनेंटल टूर मीटिंग है, जिसे वर्ल्ड एथलेटिक्स से गोल्ड स्टेटस मिला है। यह भारत में आयोजित होने वाली पहली ट्रैक एंड फील्ड मीटिंग है। दुनिया भर में वर्ल्ड और कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप और डायमंड लीग मीटिंग्स के अलावा, कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट्स की एक सीरीज होती है, जिन्हें कई श्रेणियों जैसे A (गोल्ड), B (सिल्वर), C (ब्रॉन्ज) और चैलेंजर इवेंट्स में बांटा गया है।

गोल्ड स्टेटस के साथ, नीरज चोपड़ा क्लासिक डायमंड लीग के बाद सबसे बड़ा इवेंट माना जा रहा है। हाल ही में चेक गणराज्य में ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक, जहां नीरज ने जीत दर्ज की थी। वह एक गोल्ड-रेटेड वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट है जो 1961 से चला आ रहा है। ऐसे ही टूर्नामेंट की तर्ज पर नीरज चोपड़ा क्लासिक की शुरुआत हो रही है।

इस इवेंट में भाग लेने वाले एथलीट्स को सितंबर में टोक्यो में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में मदद करने के लिए पॉइंट्स मिलेंगे।

कैसे शुरू हुआ नीरज क्लासिक?

नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक जीतने के बाद से ही चाहा था कि भारत में भी वर्ल्ड क्लास का एथलेटिक्स इवेंट हो। इस सपने को JSW (जिंदल साउथ वेस्ट) स्पोर्ट्स और कई स्पॉन्सर्स के साथ मिलकर पूरा किया गया है। नीरज न सिर्फ इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बल्कि आयोजन, प्रचार, खिलाड़ियों के बुलावे से लेकर मैदान की तैयारी तक हर स्तर पर उन्होंने खुद को शामिल किया।

कौन-कौन उतरेंगे मैदान में?

12 टॉप इंटरनेशनल और भारतीय जैवलिन थ्रोअर इस मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं। 2016 के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता थॉमस रोहलर और रियो के सिल्वर मेडलिस्ट जूलियस येगो भी इस इवेंट में भाग लेंगे। USA के कर्टिस थॉम्पसन, जिनका सीजन का बेस्ट 87.76 मीटर है, भी एक्शन में होंगे। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स इस महीने की शुरुआत में चोट के कारण मीट से बाहर हो गए थे।

भारतीय जेवलिन थ्रोअर की अगली पीढ़ी भी एक्शन में होगी। 25 साल से कम उम्र के 4 प्लेयर्स को बड़ा मंच मिलेगा। सचिन यादव, जिन्हें जेवलिन में अगली बड़ी चीज माना जाता है। उनका पर्सनल बेस्ट 85.16 है। 22 वर्षीय यशवीर सिंह, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया था। वो भी एक्शन में होंगे।

नीरज बन सकते हैं चैंपियन

नीरज चोपड़ा इस टूर्नामेंट में चैंपियन बन सकते हैं। वे शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने जून में पेरिस डायमंड लीग (88.16 मीटर) और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक (85.29 मीटर) में जीत दर्ज की है।

नीरज ने इस साल की शुरुआत में दोहा डायमंड लीग में पहली बार अपने करियर में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था। उनके पास सीजन का दूसरा सबसे अच्छा थ्रो (90.23 मीटर) है। केवल जर्मनी के जूलियन वेबर ने इस सीजन में दोहा में 91.06 मीटर से अधिक थ्रो किया है। हालांकि सचिन यादव, कर्टिस थॉम्पसन और रुमेश पथिरगे भी बड़ा उलटफेर कर सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.