मनु भाकर और उनकी मां के साथ नीरज चोपड़ा का वीडियो वायरल, इंटरनेट पर उड़ने लगी अफवाह
Updated on
12-08-2024 06:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय शूटर मनु भाकर और एथलीट नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों खड़े होकर बात कर रहे हैं। हालांकि यह पता नहीं चल रहा है कि बात क्या हो रही है। इसके साथ ही एक और वीडियो वायरल है। इसमें मनु भाकर की मां सुवेधा भाकर नीरज से बात कर रही हैं। पेरिस ओलंपिक में मनु ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते जबकि नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में सिल्वर अपने नाम किया था।
रिश्ते की बात होने लगी
नीरज चोपड़ा का मनु भाकर और उनकी मां के साथ वीडियो वायरल होने पर रिश्ते की बात होने लगी है। सोशल मीडिया यूजर्स इसपर अलग अलग कमेंट कर रहे हैं। एक एक्स यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- शादी के रिश्ते की बात चल रही है। दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, 'एक भारतीय मां अपनी बेटी की शादी के बारे में सफल लड़के से बात कर रही है।' तीसरे एक्स यूजर ने मजाक में कहा, 'मम्मी जी दामादजी के लिए मिशन पर हैं।' एक व्यक्ति ने आगे कहा- बेटा शादी मेरी बेटी से ही करना।
वहीं कुछ यूजर्स अफवाह उड़ाने वालों की क्लास भी लगा रहे हैं। एक ने लिखा- अगर एक लड़का और लड़की एक दूसरे से अच्छे से बात करते हैं तो भारत में लोग चीजें सोचने लगते हैं। वहीं एक ने लिखा- भारत में एकमात्र समस्या यह है कि दोनों ही पेशेवर खिलाड़ी हैं और अगर वे करियर से जुड़ी कोई बात कर रहे हैं, तो लोग इसे गलत अर्थों में लेंगे।
दोनों के लिए कमाल का रहा ओलंपिक
मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीता था। उन्होंने तीन इवेंट में हिस्सा लिया और दो मेडल जीते। 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ ही 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। वहीं तोक्यो ओलंपिक मे गोल्ड पर कब्जा जमाने वाले नीरज को इस बार सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला यह एकमात्र सिल्वर भी है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…