काटजू अस्पताल में फिर लापरवाही, बेड पर ही हो गया महिला का प्रसव
Updated on
16-05-2024 11:04 AM
भोपाल। राजधानी के डा. कैलाशनाथ काटजू शासकीय अस्पताल में नसबंदी का आपरेशन कराने आई एक महिला की मौत का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था, कि चिकित्ससकीय स्टाफ की लापरवाही की एक और घटना सामने आ गई। इस अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के स्वजन नर्स समेत अन्य स्टाफ से महिला को आकार देखने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं ली। नतीजा यह हुआ कि महिला का बेड पर ही प्रसव हो गया। घटना बुधवार की है।
11 मई को भर्ती हुई थी महिला
पीड़िता की ननद विनीता वर्मा ने बताया कि भाभी को 11 मई को भर्ती किया था। डिलीवरी की डेट नहीं आई थी, लेकिन भाभी को लगातार लेबर पेन हो रहा था। मौके पर नर्स और डाक्टर को भी इसके बारे में बताया, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। उनका कहना था कि मां बन रही है तो दर्द होगा ही। दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे बिस्तर पर ही डिलेवरी हो गई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई भी नर्स और डाक्टर उपलब्ध नहीं था। बाद में हंगामा होने के बाद डाक्टर अन्य स्टाफ पहुंचा।
नसबंदी के दौरान महिला की हुई थी मौत
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को काटजू अस्पताल में नसबंदी कराने आई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे रीना गौर नामक महिला को सर्जरी के लिए डाक्टर ओटी में ले गए। जैसे सर्जरी शुरू हुई महिला की स्थिति बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने आरोप लगाया कि एनेस्थिसिया के ओवर डोज की वजह से उसकी पत्नी की मौत हुई है।
इनका कहना है
मेरी तबीयत खराब है, इसलिए मैं अस्पताल में नहीं जा रहा हूं। आपसे मिली जानकारी के अनुसार मामले की जांच करवाता हूं।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…