नेहा धूपिया 22 सालों से बॉलीवुड में कर रही हैं संघर्ष, बोलीं- नहीं याद, आखिरी बार हिंदी मूवी में कब मिला था ऑफर
Updated on
22-07-2024 03:21 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इस वक्त फिल्म 'बैड न्यूज' के कारण सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने तृप्ति डिमरी की मौसी का रोल निभाया है। इससे पहले भी वह हिंदी फिल्मों में साइड रोल्स में ही नजर आई हैं। कभी हीरोइन की दोस्त बनी हैं तो कभी हीरो की मैनेजर का किरदार निभाया है। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें साउथ इंडस्ट्री से कई ऑफर्स मिले हैं। लेकिन उन्हें याद नहीं कि उन्हें आखिरी बार बॉलीवुड में रोल कब ऑफर हुआ था।
'बॉलीवुड हंगामा' को दिए इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने कहा उन्हें फिल्मों से जुड़ने के लिए 22 साल तक संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जहां कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं। वहीं, दूसरी मूवीज केवल सीमित दर्शकों को ही आकर्षित करती हैं। 'मैं एक ऐसी जगह से आती हूं, जहां मैं खुद को दिलचस्प सिनेमा से जोड़ने के लिए 22 साल से संघर्ष कर रही हूं। एक चालीस की लास्ट लोकल', 'मिथ्या' और 'ए थर्सडे' जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए एक्ट्रेस ने आगे बताया कि इन फिल्में में उन्हें उनके अभिनय के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
नेहा धूपिया को 3 महीने का समय चाहिए था
एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने इस दौरान बताया कि उन्हें बॉलीवुड से नहीं, बल्कि साउथ इंडस्ट्री से ऑफर मिल रहे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें लगातार 2 ऑफर्स आए जिसके लिए उन्हें तीन महीने का समय चाहिए था। हालांकि उन्हें याद नहीं कि उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म का प्रस्ताव कब मिला था। उन्होंने कहा कि मौके तलाशने और काम मांगने में कोई शर्म नहीं है। हालांकि वह मानती हैं कि मुश्किल यह कि काम देने वाले भी आर्थिक रूप से सशक्त नहीं।
नेहा धूपिया को नहीं याद कब मिला था हिंदी फिल्म से ऑफर
नेहा धूपिया ने आगे कहा, 'लेकिन आखिरी बार मुझे हिंदी फिल्म का ऑफर कब मिला था, मुझे याद भी नहीं है। मुझे नहीं पता कि मेरा फोन इतनी बार क्यों नहीं बजता। मुझे यह भी लगता है कि इंडस्ट्री वाकई मुश्किल दौर से गुजर रही है, इसलिए मैं अगर दरवाजे खटखटाऊं, जो मैं हमेशा करती हूं और मुझे लगता है कि वहां जाकर काम मांगने में कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि आप कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। जो लोग काम देते हैं, वो लोग भी संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि वो गणित नहीं लगा पा रहे हैं। फिल्मों को स्क्रिप्ट से अलग भी बनाना पड़ता है, बड़ी स्क्रिप्ट पैसे की एक्सेल शीट होती है और वह गणित काम नहीं कर रहा है, तो आप वास्तव में किसके पास जाएं?'
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…