न डांस और न ही डीजे... सुनील गावस्कर ने रखी ऐसी डिमांड, वजह जानकर मन में बढ़ जाएगी उनके लिए इज्जत
Updated on
14-05-2025 02:15 PM
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने का आग्रह किया है। 17 मई से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 58वें मैच से लीग दोबारा शुरू होगा। गावस्कर ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि इसे बिना डीजे के आयोजित किया जाए। 9 मई को बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच आईपीएल को एक हफ्तों के लिए सस्पेंड कर दिया था।
सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से बात करते हुए कहा, 'मैं यह देखना चाहता हूं कि ये आखिरी कुछ मैच हैं। लगभग 60 मैच हो चुके हैं। मुझे लगता है कि ये आखिरी 15 या 16 मैच हैं। मैं उम्मीद करूंगा कि जो कुछ हुआ है, उसके कारण और कुछ परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं चाहता हूं कि कोई संगीत न हो। DJ को ओवर के बीच में न हल्ला ने करने दें।
सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने कहा, 'इन सब की कोई जरूरत नहीं है। मैच खेले और जाएं। दर्शकों को आने दें। नाचने वाली लड़कियां नहीं हों, कुछ नहीं। सिर्फ क्रिकेट। उन परिवारों की भावनाओं का सम्मान करने का एक अच्छा तरीका होगा जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।'
कई मैच बिना शोर के लिए
22 अप्रैल को पहलगाम में घूमने आए टूरिस्ट पर आंतकियों ने हमला कर दिया था। इसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। आईपीएल में भी उन लोगों को श्रद्धांजली दी गई धी। आईपीएल के कुछ मैचों में न तो डीजे बजा था और न ही चीयरलीडर्स का डांस हुआ। इसके साथ ही खिलाड़ी और मैच ऑफिसियल्स हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे। इसके साथ ही मैचों से पहले मौन भी रखा गया था।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…