ना खाने के ना पीने के, किस चीज के लिए है जसप्रीत बुमराह में पागलपन, अक्षर पटेल ने खोला सीक्रेट
Updated on
29-12-2025 12:46 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट फील्ड पर जसप्रीत बुमराह इस बात के लिए मशहूर हैं कि वे अपनी गेंदों को पिन पॉइंट एक्यूरेसी के साथ फेंकने की कोशिश करते हैं। उनकी यह सटीकता खेल के हर फॉर्मेट में हर मौके पर दिखाई देती है। कई बार ऐसा भी लगता है कि बुमराह क्रिकेट के लिए पागलपन की हद तक दीवाने हैं। लेकिन अब यह बात सामने आई है कि बुमराह में क्रिकेट नहीं किसी दूसरी ही चीज के लिए दीवानगी है। ना वे किसी चीज को खाने के लिए दीवाने होते हैं और ना ही कोई पीने की चीज उनका पैशन है। उनके साथी क्रिकेटर और टीम इंडिया के टी20 उपकप्तान अक्षर पटेल ने इस बात का खुलासा किया है कि बुमराह में किस बात के लिए पागलपन है। पटेल ने एक यूट्यूब वीडियो में बुमराह के परफ्यूम को लेकर दीवानेपन के बारे में बात की है और यह भी बताया है कि बुमराह के पास परफ्यूम का कितना बढ़िया कलेक्शन है।
महज सूंघते नहीं पूरी रिसर्च करके खरीदते हैं परफ्यूम
अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह एक ही राज्य गुजरात से आते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के अंदर दोनों के बीच अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अक्षर ने यूट्यूब चैनल 2 स्लॉगर्स के साथ बातचीत में बुमराह के परफ्यूम कलेक्शन पर बात की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षर ने बताया है कि किस तरह बुमराह ने खुशबू से भरी बोतलों का कलेक्शन तैयार करने में बड़े पैमाने पर निवेश किया है। बुमराह परफ्यूम को लेकर ऐसे दीवाने हैं कि वे महज सूंघकर उसे नहीं खरीदते हैं बल्कि हर बोतल को खरीदने से पहले उस पर पूरी रिसर्च करते हैं। अक्षर ने बताया कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जहां परफ्यू को महज सूंघकर खरीद लेते हैं, वहीं बुमराह पहले यह देखते हैं कि उसमें कितने परसेंट तेल है और हर बोतल में कितना परफ्यूम मौजूद है।
रिटायरमेंट के बाद बना सकते हैं इसे बिजनेस?
वीडियो के दौरान एक यूट्यूबर ने मजाक में कहा कि यह जसप्रीत बुमराह का रिटायरमेंट के बाद का प्लान तो नहीं है? इस पर अक्षर ने हंसते हुए रिएक्शन दिया और कहा,'जस्सी भाई देख लेना, पार्टनरशिप कर देना।' अक्षर ने वीडियो के दौरान जसप्रीत बुमराह को लेकर कई अन्य पर्सनल बातों को भी जाहिर किया है, जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज की ऑफ द फील्ड लाइफ के बारे में बहुत जानकारी मिलती है।
सिराज को किया परफ्यूम बोतल देने का वादा
अक्षर पटेल ने परफ्यूम को लेकर बुमराह से एक शर्त जीतने का भी जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में मोहम्मद सिराज को परफ्यूम देने का वादा किया था। अक्षर के मुताबिक, वेस्टइंडीज के उपकप्तान जोमेल वारिकन को खुशबू पसंद आई तो उन्होंने यूं ही पूछ लिया कि यह कौन सा परफ्यूम है। इस पर सिराज ने जोर दिया कि बुमराह उन्हें वह परफ्यूम दे दें, क्योंकि उन्हें वह बहुत पसंद आया है। अक्षर ने आगे कहा कि मैं भी इस मजे में शामिल हो गया। मैंने सिर्फ फ्लो-फ्लो में कहा कि बूम भाई मुझे भी पसंद है तो उन्होंने कहा कि अब उसकी (सिराज की) जगह मैं तुम्हे गिफ्ट दूंगा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…