Select Date:

MP में अटक सकता है नया कॉलोनाइजर एक्ट; मेट्रोपॉलिटन रीजन और फायर सेफ्टी नियमों के चलते मानसून सत्र में आना मुश्किल

Updated on 12-07-2026 05:35 PM

भोपाल । भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन घोषित किया जा चुका है। प्राधिकरण के गठन के नियम तैयार हो गए हैं और इसे ग्राम व नगर निवेश के अधिकार भी दे दिए गए हैं यानी मेट्रोपॉलिटन रीजन में भवन अनुज्ञा से लेकर तमाम काम इसके माध्यम से होंगे।

इसके कारण कॉलोनाइजर एक्ट में संशोधन एक बार फिर टल सकता है।

2047 का विजन

दरअसल, मेट्रोपॉलिटन रीजन और वर्ष 2047 की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शहरी विकास का खाका खींचा जा रहा है। इसे देखते हुए कॉलोनाइजर एक्ट में प्रावधान करने होंगे। यही कारण है कि प्रारूप तैयार होने के बाद इसमें फिर सुधार किया जा रहा है।
ऐसे में विभागीय अधिकारियों का मानना है कि 20 जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में एक्ट में संशोधन के लिए विधेयक प्रस्तुत हो पाना मुश्किल है।
वैसे सरकार का प्रयास है कि किसी तरह इसे भी शीघ्र लागू कर दिया जाए। हालांकि, फायर सेफ्टी और सिंहस्थ मेला अधिनियम में संशोधन के लिए वरिष्ठ सचिव समिति की बैठक हो चुकी है।
इसे कुछ संशोधनों के साथ कैबिनेट की बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

वरिष्ठ सचिव समिति तय कर रही सख्त नियम

मध्य प्रदेश में शहरों के अनियोजित विकास और लगातार बन रहीं अवैध कॉलोनियों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ सचिव समिति कॉलोनी विकास नियम (कॉलोनाइजर एक्ट-2026) पर काम कर रही है।
यह समिति कॉलोनी विकास के सख्त नियम तय कर रही है।
वर्तमान एक्ट में जो कमियां हैं, उनमें सुधार के सुझाव डेवलपरों ने भी दिए हैं। अवैध कालोनियों पर नियंत्रण के प्रावधान कॉलोनाइजर एक्ट का हिस्सा रहेंगे। प्रयास यही रहेगा कि अवैध कालोनियां बने ही नहीं और यदि कहीं बन गई तो उसके लिए ऐसे कड़े प्रावधान रहें कि आगे फिर कभी ऐसा न हो।
इसके लिए डेवलपर का लाइसेंस तो रद किया ही जाएगा, संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। अवैध कॉलोनी काटने वालों पर नए प्रावधान के तहत सजा को सात साल से बढ़ाकर 10 साल तक की कैद और दो करोड़ रुपये तक जुर्माना करने की तैयारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.