बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप विवाद में आया नया मोड़, पूर्व सरकार के भारत दौरे पर रोक की होगी जांच, कमेटी गठित
Updated on
12-05-2026 01:37 PM
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जिसके कारण देश की टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था। तत्कालीन सरकार के भारत में मैच न खेलने के अड़ियल रुख ने बांग्लादेशी क्रिकेट प्रशंसकों को एक बड़ा जख्म दिया था, जिसे अब नई सरकार भरने की कोशिश कर रही है।
बांग्लादेश ने लिया बड़ा फैसला
बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि अतिरिक्त सचिव डॉ. ए.के.एम. वली उल्लाह की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। इस समिति में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर और फैसल दस्तगीर भी शामिल हैं। इस कमेटी को 15 कार्य दिवसों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। जांच का मुख्य केंद्र वह फैसला है जिसके कारण बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हाथ धोना पड़ा और उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।
विवाद की जड़, मुस्तफिजुर रहमान और बीसीसीआई का फैसला
इस पूरे ड्रामे की शुरुआत 3 जनवरी को हुई थी, जब बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को निर्देश दिया कि वे बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से हटा दें। उस समय भारत और बांग्लादेश के कूटनीतिक रिश्तों में तनाव चल रहा था। इसके तुरंत बाद, तत्कालीन खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए आईसीसी से मांग कर दी कि बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका स्थानांतरित किए जाएं।
सुरक्षा का बहाना और आईसीसी का कड़ा रुख
आसिफ नजरुल का तर्क था कि यदि एक बांग्लादेशी क्रिकेटर भारत में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है, तो पूरी टीम वहां कैसे खेल सकती है। हालांकि, आईसीसी ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया। आईसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने ढाका का दौरा भी किया, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और सरकार अपने रुख पर अड़े रहे। नतीजतन, 24 जनवरी को आईसीसी ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
नई सरकार का रुख, रिश्तों को सुधारने की कोशिश
नई सरकार के गठन के बाद खेल मंत्री अमीनुल हक ने स्पष्ट किया है कि वे भारत के साथ खेल संबंधों को फिर से सुधारना चाहते हैं। उन्होंने संसद में कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के मामले में जिस तरह से पिछली सरकार और बीसीबी ने व्यवहार किया, उसकी गहन जांच जरूरी है। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव से ठीक पहले आसिफ नजरुल ने अपने बयान से पलटते हुए इस पूरी घटना की जिम्मेदारी खिलाड़ियों पर डालने की कोशिश की थी।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…