न्यूजीलैंड ने बनाई थी 73 रन की बढ़त
न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज पर 73 रन की महत्वपूर्ण बढ़त बनाई। वेस्टइंडीज के लिए एंडरसन फिलिप ने 3, केमार रोच ने 2, जबकि जायडन सिल्स, ओजे शिल्ड्स, जस्टिन ग्रिव्स और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए थे।वेस्टइंडीज की पहली पारी 205 रन पर समाप्त हुई थी। शाई होप ने सर्वाधिक 47 और जॉन कैंपबेल ने 44 रन की पारी खेली थी। ब्रैंडन किंग ने 33 और रोस्टन चेज ने 29 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने 4, माइकल रे ने 3, जैकब डफी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिए थे।


