गुस्से से आगबबूला हो गए थे निकोलस पूरन, तोड़ देते ड्रेसिंग रूम का शीशा, आखिर क्या थी वजह?
Updated on
20-05-2025 12:35 PM
लखनऊ:इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 61वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच को सनराइजर्स ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया और लखनऊ को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। सुपर जायंट्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद के सामने 206 रन का टारगेट रखा था। हालांकि, यह लक्ष्य हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही आसानी के साथ चेज कर लिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन की इस मैच की दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह ड्रेसिंग रूम में काफी ज्यादा गुस्से में नजर आ रहे हैं। आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।
ड्रेसिंग रूम में निकोलस पूरन ने शीशे पर मारा पैड
निकोलस पूरन ने इस सीजन में ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। वह गजब की फॉर्म में नजर आ रहे थे। लेकिन अचानक से उनकी फॉर्म में गिरावट आई थी। लेकिन, हैदराबाद के खिलाफ वह अच्छे टच में नजर आए। उन्होंने 26 गेंद में 45 रन की अच्छी पारी खेली। एलएसजी की पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन डबल लेना चाहते थे। लेकिन, उनको अब्दुल समद ने मना कर दिया। इस बा से वह नाराज भी हो गए थे।ओवर की तीसरी गेंद परअब्दुल समदपूरी तरह से बीट हो गए। गेंद विकेटकीपर इशान किशन के पास गई। हालांकि, पूरन बिना गेंद बर्बाद किए स्ट्राइक पर आना चाहते थे। ऐसे में पूरन ने बाय के चलते स्ट्राइट रोटेट करने की कोशिश की। लेकिन किशन ने उनको रन आउट कर दिया। रन आउट होने के बाद जब पूरन ड्रेसिंग रूम में लौटे तो वह काफी गुस्से में थे। उन्होंने जोर से पैड्स को अपने सामने लगे शीशे पर देकर मारा। पूरा शीशा हिल गया था। उनके बराबर में कप्तान ऋषभ पंत भी खड़े थे। उनका यह रिएक्शन अब्दुल समद के बोल्ड होने के बाद दिखाया गया था।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…