निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के दिवंगत पिता के लिए 'फादर्स डे' पर किया भावुक पोस्ट, कहा- आपसे मिल नहीं पाया
Updated on
17-06-2024 04:39 PM
रविवार को 'फादर्स डे' के मौके पर करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे, बिपाशा बसु, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी जैसे तमाम सिलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर अपने-अपने पिता की यादे, कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन सबके बीच एक पोस्ट निक जोनस ने भी किया, लेकिन वो पोस्ट प्रियंका चोपड़ा का पापा अशोक चोपड़ा के लिए किया है। उन्होंने कुछ इमोशनल और दिल को छू जाने वाली बातें कही हैं। 'फादर्स डे' के मौके पर निक जोनस के ससुर जी के लिए किया ये पोस्ट अब सबका दिल खूब जीत रहा है।
निक जोनस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा के लिए पोस्ट किया और एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। उस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के बचपन की झलक है जो अपने पिता के साथ माइक पड़ती दिख रही हैं। निक जोनस ने प्रियंका के दिवंगत पापा की इस तस्वीर को शेयर कर लिखा है कि वो उनसे मिल तो नहीं पाए लेकिन इसके बावजूद कनेक्टेड महसूस करते हैं।
निक जोनस ने दिवंगत ससुर के लिए लिखा पोस्ट
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, 'मेरे ससुर अशोक चोपड़ा को फादर्स डे की शुभकामनाएं। भले मुझे आपसे मिलने का मौका नहीं मिला लेकिन मैं आपकी बेटी और आपकी नातिन के जरिए आपसे काफी कनेक्टेड महसूस करता हूं। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं।'
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस और दोनों पापा के लिए कही ये बात
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खास मौके पर निक जोनस और उनके पापा के अलावा अपने पापा अशोक चोपड़ा के लिए पोस्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने पापा अशोक चोपड़ा के लिए लिखा- प्रिय पापा, आप हमेशा हमारे दिल में रहोगे, मिस यू पापा। वहीं उन्होंने निक जोनस के पापा केविन जोनस को भी 'फादर्स डे' की बधाई दी है और उनके लिए प्यार जताया है। इसके अलावा निक जोनस के साथ बेटी की तस्वीर शेयर कर उन्हें एक शानदार पिता और पति बताया। प्रियंका के इस पोस्ट को निक जोनस ने रीशेयर कर लिखा- मैं तुमसे और हमारी लिटिल गर्ल से बेहद प्यार करता हूं।'
साल 2018 में हुई थी शादी, 2022 में हुई बेटी
प्रियंका और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी और सरोगेसी से 2022 में एक बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी जोनस रखा है।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…