न बल्लेबाजी, न कैच पकड़ने का हुनर फिर भी खेल रहा DPL, कैसे मिल गई प्लेइंग 11 में जगह
Updated on
27-08-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: दिल्ली प्रीमियर लीग का एक खिलाड़ी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस खिलाड़ी का नाम है- देव चौधरी। देव अपने अच्छे खेल की वजह से चर्चा में नहीं हैं। उनकी बैटिंग और फील्डिंग को देखकर लग ही नहीं रहा है कि वह प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। देव न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम का हिस्सा हैं। टीम को 10 मैचों में सिर्फ एक जीत मिली। देव को दो मैच खेलने का मौका मिला। पहले में उनका खाता नहीं खुला तो दूसरे में 24 गेंद पर 16 रन बनाए।
16 रनों की पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ। देव चौधरी की बल्लेबाजी तकनीक और बड़े शॉट लगाने में असमर्थता ने खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों को हैरान कर दिया। पावरप्ले के दौरान उन्होंने एक स्पिनर के खिलाफ लगातार पांच डॉट गेंदें खेलीं, जिसके बाद यह सवाल उठने लगा कि आखिर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह कैसे मिली।
देव चौधरी के क्रिकेट करियर के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि उन्होंने दिल्ली अंडर-19 ट्रायल्स में हिस्सा लिया था। इसके साथ ही डीडीसीए लीग में स्पोर्टिंग क्लब के लिए खेले थे। एक क्लब सूत्र के अनुसार, देव को पूर्व भारत अंडर-19 और दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान की सिफारिश पर टीम में मौका मिला था। सूत्र का दावा है कि उन्होंने क्लब के लिए सिर्फ दो मैच खेले और उसके बाद क्लब अधिकारियों ने उनके पिता से कहा था कि वह इस लेवल लायक नहीं हैं। इसलिए उन्हें नहीं भेजें। जब देव को क्लब वालों ने डीपीएल में खेलता देखा तो हैरान रह गए।
डीपीएल के नियम पर भी सवाल उठ रहे
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले एक नया नियम लाया गाय। इसके तरत हर फ्रेंचाइजी नीलामी के अलावा तीन खिलाड़ियों को सीधे अपने साथ जोड़ सकती थी। इसमें उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जा सकता था, जो डीडीसीए लीग के कम से कम 5 मैच खेले हों। एपेक्स काउंसिल के सदस्यों ने तब इस नियम का विरोध भी किया था। उनका मानना था कि इससे सिफारिश पर खिलाड़ी लीग में खेलने लगेंगे।न्यू दिल्ली टाइगर्स के कोच कोई और नहीं बल्किविराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्माहैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देव चौधरी के बारे में पूछे गए सवालों में राजकुमार शर्मा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। टीम के मालिक अजय कुमार ने भी चुप्पी साध रखी है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…