Select Date:

सीसीटीवी में नहीं दिखा कोई बाहरी, गोपनीय रूम में भी नहीं थे कैमरे; मिलीभगत की आशंका

Updated on 13-07-2026 12:32 PM

भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(आरजीपीवी) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट(यूटीडी) में बीटेक चतुर्थ सेमेस्टर के नौ सीलबंद प्रश्नपत्रों के लिफाफे चोरी होने के मामले की जांच कई दिन बाद भी किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है।पुलिस और विश्वविद्यालय की आंतरिक जांच समिति समानांतर रूप से मामले की पड़ताल कर रही हैं, लेकिन अब तक न तो चोरी करने वाले का पता चल सका है और न ही प्रश्नपत्रों का सुराग मिला है।

जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे मामले में अंदरूनी मिलीभगत की आशंका और गहरा गई है।

कैमरे में नहीं दिखा बाहरी व्यक्ति

गांधी नगर पुलिस अधिकारियों के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोई बाहरी व्यक्ति संदिग्ध रूप से प्रवेश करता दिखाई नहीं दिया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रश्नपत्र विश्वविद्यालय के भीतर से ही गायब किए गए।
हालांकि पुलिस ने यह भी संभावना व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय के पीछे की टूटी हुई दीवार का इस्तेमाल कर कोई अंदर आया हो सकता है।
परीक्षा शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय किन-किन लोगों के बीच संपर्क था और उनकी लोकेशन कहां थी। जिन विषयों के प्रश्नपत्र चोरी हुए, उन परीक्षार्थियों की भूमिका की भी जांच से इनकार नहीं किया गया है।

गोपनीय कक्ष में नहीं थे सीसीटीवी कैमरे

पुलिस का कहना है कि जांच में यह भी सामने आया है कि जिस कक्ष में गोपनीय प्रश्नपत्र रखे गए थे, वहां सीसीटीवी कैमरे ही नहीं लगाए गए थे। इसके कारण यह पता लगाना मुश्किल हो गया है कि घटना के समय कमरे में कौन आया और कौन बाहर गया।
पुलिस ने सुरक्षा गार्ड के बयान पर भी सवाल उठाए हैं। गार्ड ने एक साथ तीन स्थानों पर ड्यूटी होने की बात कही है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है।

पूर्व परीक्षा प्रभारी ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

तत्कालीन परीक्षा प्रभारी डॉ. अर्चना तिवारी ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने स्तर पर घटना के समय की लोकेशन और काल डिटेल की जांच कराने के लिए पुलिस को सूची भी सौंपी है।
उन्होंने आशंका जताई कि विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह पूरी साजिश रची गई हो सकती है। उनका आरोप है कि कई विभागों का प्रभार उनके पास होने से कुछ लोग असंतुष्ट थे और उन्हें परीक्षा नियंत्रक के पद से हटाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.