Select Date:

'जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, कोई मदद नहीं करता', अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर बोलीं रिमी सेन

Updated on 26-06-2024 04:29 PM
'हंगामा', 'धूम', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों से धमाल मचाने वालीं एक्ट्रेस रिमी सेन पिछले कई साल से एक्टिंग से दूर हैं। उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसके बारे में बात की और साथ ही बताया कि वह को-स्टार्स अजय देवगन और अक्षय कुमार के भी टच में नहीं हैं। रिमी सेन ने यह भी कहा कि जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, तब तक इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता। रिमी सेन की पिछली फिल्म साल 2011 में आई थी 'शागिर्द' और तबसे उन्होंने किसी फिल्म में एक्टिंग नहीं की है। यही नहीं, वह पब्लिक इवेंट्स या किसी अवॉर्ड शो में भी नजर नहीं आतीं।

Rimi Sen ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में कहा, 'मैं कॉमेडी फिल्में कर-करके के थक गई थी। मेरे लिए ज्यादा रोल नहीं हुआ करते थे। मेरा सिर्फ फर्नीचर का रोल होता था। कुछ फिल्मों में मेरा अच्छा रोल था, जैसे 'हंगामा' और 'जॉनी गद्दार'। लेकिन 'जॉनी गद्दार' नहीं चली, और मैं वैसा ही काम करना चाहती थी।'

' जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, हेल्प नहीं मिलती'

रिमी सेन ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस' से कमबैक करने की कोशिश की थी, पर सफल नहीं रहीं। वह फिल्म प्रोड्यूसर बन गईं और मूवी प्रोड्यूस की। रिमी सेन ने अक्षय कुमार और अजय देवगन संग काम किया, पर कहा कि वह उनके संपर्क में नहीं हैं। वह बोलीं, 'मैं किसी से मदद नहीं मांग सकती। जब तक गिड़गिड़ाओ नहीं, हेल्प नहीं मिलती। भला बाकी लोग अपना फायदा क्यों नहीं देखेंगे? कोई क्यों खुद से आगे बढ़कर आपकी मदद करेगा?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.