उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, सियोल से तनाव के बीच भड़काऊ कदम, जापान में भी इमरजेंसी अलर्ट
Updated on
03-10-2026 11:28 AM
सियोल: दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने शनिवार सुबह बताया कि उन्होंने उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय इलाके वॉनसन से मिसाइल लॉन्च होते देखी। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। हाल ही सीमा पर लैंड माइन धमाकों में दक्षिण कोरिया के तीन सैनिक घायल हो गए थे।
दक्षिण कोरिया और जापान में जारी हुआ अलर्ट
उत्तर कोरिया से और मिसाइल लॉन्च होने की संभावना को देखते हुए दक्षिण कोरिया अलर्ट पर है। जॉइंट चीफ्स ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सेना घटना को लेकर अमेरिका और जापान के साथ जानकारी साझा कर रही है। जापान ने भी मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की है और आपातकालीन अलर्ट जारी किया है।
जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। अधिक जानकारी का इंतजार है। जापानी न्यूज ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि उत्तर कोरिया से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल संभवतः देश के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) से बाहर गिरी।
किम जोंग उन की बहन ने उड़ाया मजाक
यह लॉन्च उत्तर कोरिया के तानाशाह किंम जोंग-उन की ताकतवर बहन किम यो-जोंग के दक्षिण कोरिया की मांग का मजाक उड़ाने के एक दिन बाद हुआ, जिसमें बारूदी सुरंग धमाकों के लिए उत्तर कोरिया से माफी की मांग की गई थी। इन धमाकों में दक्षिण कोरिया के 3 सैनिक घायल हो गए थे। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के नेतृत्व वाली यूनाइटेड नेशंस कमांड का कहना था कि ये धमाके मिलिट्री डिमार्केशन लाइन के दक्षिण में उत्तर कोरिया की बिछाई बारूदी सुरंगों की वजह से हुए थे।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री कांग शिन-चुल ने कहा ये सुरंगें उत्तर कोरिया ने लगाई थीं, जो बॉर्डर की किलेबंदी करने के प्योंगयांग के प्रयासों का हिस्सा है। उत्तर कोरिया ने इन आरोपों से इनकार किया था। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA पर बाद में जारी एक अलग बयान में किम जोंग-उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया की मांगों को बेहद घटिया बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया के साथ अपने संबंध हमेशा के लिए खत्म करना चाहता है।
अबू धाबी: UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश कराने की आतंकी कोशिश करने वाले को-पायलट की…
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पार्वथनेनी ने गांधी जयंती और 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के मौके पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ मछार (Captain Smit Machchhar) के…
रियाद: ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले क्षेत्रीय और पश्चिमी…
वॉशिंगटन: अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने और नफरती घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका के ओहायो (Ohio) राज्य में रिचमंड हाइट्स स्थित श्री…
अबू धाबी: दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और विमान गिराने की कोशिश करने वाले को-पायलट की पहचान के ओमान के हमामी अल-हमामी के…
इस्लामाबाद/मॉस्को: पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री अवैस लेघारी ने स्पुतनिक को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान के नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर में शामिल होने से रूस को अरब सागर और…
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी…