Select Date:

U19 विश्व विजेता ही नहीं, ये 5 खिलाड़ी भी संन्यास को होंगे मजबूर, आईपीएल नीलामी ने खत्म किया बचा करियर!

Updated on 29-11-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: 34 साल के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। बता दें कि कौल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी का भी हिस्सा थे। लेकिन वह अनसोल्ड रहे। वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो मेगा ऑक्शन में ना बिकने की वजह से संन्यास लेने पर मजबूर हो सकते हैं।

अमित मिश्रा

भारत के दिग्गज लेग स्पनिर में से एक अमित मिश्रा भी आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। मिश्रा जी का नाम ऑक्शन में ही नहीं आया। जो फाइनल खिलाड़ियों की लिस्ट मेगा नीलामी के लिए जारी होती है। उसमें अमित मिश्रा का नाम नहीं था। अमित अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते थे। वह भी ऑफिशियली कभी भी रिटायरमेंट ले सकते हैं।

पीयूष चावला

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके पीयूष चावला भी इस बार मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे। उनको भी किसी ने नहीं खरीदा। हालांकि चावला इस वक्त डॉमेस्टिक क्रिकेट जरूर खेल रहे हैं।

मयंक अग्रवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं हाल ही में आईपीएल मेगा ऑक्शन में भी उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। अब आईपीएल में भी अनसोल्ड रहने के बाद मयंक संन्यास लेने का मन बना सकते हैं

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। लेकिन वह आईपीएल में खेलने के इच्छुक थे। हालांकि आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। हाल फिलहाल में कहीं नहीं खेल रहे हैं। वह अपना प्रोफेशनल क्रिकेट पूरी तरह से समाप्त करने का मन बना सकते हैं।

ऋषि धवन

हिमाचल प्रदेश के ऋषि धवन भी भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 खेल चुके हैं। हालांकि 2016 में उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। धवन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। लेकिन वह लगातार डॉमेस्टिक क्रिकेट में खेल रहे हैं और कुछ चमत्कार होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगर ऋषि धवन कुछ समय बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे तो वह हैरानी की बात नहीं होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.