प्राइवेट लीग में अब 'पाकिस्तान' का नामो निशान नहीं रहेगा, WCL में हुई बेइज्जती के बाद बौखलाया पीसीबी
Updated on
02-08-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक्शन में मोड आ चुकी है। पीसीबी ने नया फरमान जारी करते हुए साफ किया है कि अब किसी भी प्राइवेट लीग में टीम के नाम के साथ पाकिस्तान का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। पीसीबी ने ये फैसला WCL में भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा पाकिस्तानी टीम के साथ खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद लिया है। WCL में इंडिया चैंपियंस की टीम पाकिस्तान चैंपियंस से लीग और सेमीफाइनल मैच का बहिष्कार किया था।
रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में WCL विवाद पर विस्तार से चर्चा हुई। ऐसे में इस हाई लेवल मीटिंग के बाद अधिकारियों ने माना कि WCL में भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तान के खिलाफ दो बार खेलने से इनकार करना देश के नाम के लिए अपमानजनक था। यही कारण है कि अब किसी भी प्राइवेट में पाकिस्तान नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
WCL के फाइनल में पहुंची है पाकिस्तान चैंपियंस बता दें कि पाकिस्तान चैंपियंस की टीम बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान का सेमीफाइनल मैच इंडिया चैंपियंस के साथ था। ऐसे में अब फाइनल मैच में पाकिस्तान चैंपियंस की टक्कर साउथ अफ्रीका चैंपियंस के साथ रविवार को होगा। ऐसे में फाइनल मुकाबले तक टीम के नाम के साथ पाकिस्तान का इस्तेमाल होता रहेगा।
पीसीबी की तरफ से बताया कि, 'सभी तरह के संगठनों को पाकिस्तान का नाम इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। पीसीबी के पास ही क्रिकेट आयोजनों के लिए इसके उपयोग की अनुमति देने का एकमात्र अधिकार है। ऐसे में वह लीग और संगठन की प्रामाणिकता को प्रतिष्ठित पाता है।' इस तरह अब किसी भी लीग में पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और इसकी कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश जारी किया गया है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…