अब पाकिस्तान के छक्के छुड़ाएगा वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां और कब होगा ऐसा
Updated on
04-11-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के जिस युवा पर पूरी दुनिया की नजरें लगी हैं, उसका सीनियर डेब्यू होने का स्टेज सज गया है। कतर के दोहा में 14 से 23 नवंबर तक होने जा रही राइजिंग स्टार एशिया कप टूर्नामेंट के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया गया है, जिसकी कप्तानी जितेश शर्मा को दी गई है। इस टीम में महज 14 साल 222 दिन की उम्र के वैभव सूर्यवंशी को भी चुना गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से लेकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अंडर-19 मैचों तक में अपने से कहीं बड़ी उम्र के गेंदबाजों के खिलाफ वैभव ने जबरदस्त खेल दिखाया है। अब उनका जलवा इस 'मिनी एशिया कप' में पाकिस्तानी गेंदबाजों को भी भुगतना पड़ेगा। पाकिस्तान के खिलाफ वैभव के बल्ले का जौहर आपको कब और कहां देखने को मिलेगा, चलिए ये हम आपको बताते हैं।
वैभव को इन प्लेयर्स के साथ चुना गया है टीम में
अजीत अगरकर के नेतृत्व वाले सीनियर सलेक्शन पैनल ने मंगलवार (4 नवंबर) को इंडिया-ए टीम की घोषणा की है। इस टीम की कप्तानी
पाकिस्तान के खिलाफ इस दिन खेलेंगे वैभव
राइजिंग स्टार एशिया कप में 8 टीमें खेल रही हैं, जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, ओमान, हांग कांग, अफगानिस्तान और यूएई शामिल हैं। भारतीय टीम को ग्रुप-बी में पाकिस्तान, ओमान व यूएई के साथ रखा गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 14 नवंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला 16 नवंबर को होग। इस मैच में वैभव का खेलना तय माना जा रहा है, जिन्हें जल्दी से जल्दी सीनियर टीम इंडिया में मौका देने की अपील कई दिग्गज प्लेयर कर चुके हैं। ओमान के खिलाफ भारत का मैच 18 नवंबर को होगा।
केटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा को दी गई है, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लिए टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। जितेश के अलावा टीम में नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, वैभव सूर्यवंशी, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार व्यास्क, युद्धवीर सिंह, अभिषेक पोरेल (दूसरे विकेटकीपर) और सुयश शर्मा को जगह मिली है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के कप्तान बन सकते हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया गई इंडिया अंडर-19 के लिए वनडे और यूथ टेस्ट मैचों में जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वहां अपने छक्कों से दुनिया भर के दिग्गजों को हैरान कर दिया है। हालांकि इसके बाद वे भारत लौटने पर चार टीमों वाली घरेलू अंडर-19 चैलेंजर सीरीज से गायब हो गए थे, जिसके लिए बीसीसीआई ने उनसे जवाब भी तलब किया था। इस अंडर-19 चैलेंजर सीरीज को अगले साल होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के सलेक्शन ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाए जाने के संकेत मिल रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपना जवाब बोर्ड के पास दाखिल कर दिया है और सलेक्शन कमेटी उससे संतुष्ट है। ऐसे में कप्तानी के लिए उनका दावा अब भी बरकरार है। बोर्ड के सीनियर सूत्रों के मुताबिक, यदि वैभव इंडिया-ए के लिए कतर में बढ़िया खेल दिखाएंगे तो उनकी कप्तानी पक्की हो जाएगी।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…