Select Date:

O Romeo की एडवांस बुकिंग में दमदार शुरुआत, 'टॉप 10 वैलेंटाइन डे ओपनिंग' में शाहिद कपूर मारेंगे बाजी

Updated on 11-02-2026 12:06 PM
शाहिद कपूर इस वैलेंटाइन डे एक्शन थ्रिलर फिल्‍म, 'ओ रोमियो' के साथ बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहे हैं। फिल्‍म में उनके साथ हर-दिल-अजीज तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। मंगलवार, 10 फरवरी से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और शुरुआती घंटों में ही इसने दमदार पकड़ दिखाई है। हालांकि, प्री-बुकिंग शुरू होने में देरी हुई है, लेकिन फिर भी यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर असरदार कमाई करती दिख रही है। विशाल भारद्वाज के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को ऐसे वक्‍त में भी रिलीज हो रही है, जब सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सुस्‍त पड़ने लगी है, जबकि रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' लगभग ढेर हो चुकी हैं। 'धुरंधर' की धूम खत्‍म हो चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या शाहिद कपूर 'वैलेंटाइन डे टॉप-10 ओपनिंग' में जगह बना पाएंगे? खासकर तब, जब लिस्‍ट में 9वें नंबर पर उनकी ही फिल्‍म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' मौजूद है। आइए, समझते हैं-

'ओ रोमियो' के लिए रिलीज के साथ ही वैलेंटाइन डे वीकेंड एकदम खास होने वाला है। फैंस और ट्रेड एनालिस्‍ट्स दोनों को इससे बहुत उम्मीदें हैं। 'ओ रोमियो' के ट्रेलर और गानों को जबरदस्‍त रेस्‍पॉन्‍स मिला है। फिल्‍म का बजट भी 60-65 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, जो कमाई और मुनाफे के गण‍ित में एकदम फिट बैठता है। मंगलवार को एडवांस बुकिंग की शुरुआत दोपहर के आसपास शुरू हुई है। Sacnilk के मुताबिक, बुधवार सुबह तक 3500 शोज के लिए प्री-बुकिंग हो रही है।

'ओ रोमियो' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

बुधवार सुबह 9 बजे तक जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक 'ओ रोमियो' के लिए 16577 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इससे 38.01 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। जबकि ब्‍लॉक सीटों को जोड़ दें तो कमाई 1.43 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा, शुरुआती रुझान के हिसाब से बहुत रोमांचक है, क्‍योंकि अभी बुधवार और गुरुवार को दो दिन और प्री-बुकिंग होने वाली है। इसमें अभी दोगुनी-तीन गुनी तेजी आने की पूरी संभावना है। खासकर तब, जब सिनेमाघरों में इसके सामने कंपीटिशन के तौर पर 'बॉर्डर 2' थकती दिख रही है। शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' भी शुक्रवार को रिलीज होगी, लेकिन उसमें कमाई के लिहाज से पहले दिन

'कमीने' और 'हैदर' जैसा जादू चला पाएंगे शाहिद और विशाल भारद्वाज

अभी तक के बज़ को देखें, तो 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों को रास आ रहा है। 'कमीने' और 'हैदर' जैसी बेहतरीन फिल्‍मों के बाद विशाल भारद्वाज के साथ एक्‍टर का रीयूनियन भी फिल्‍म के लिए प्‍लस पॉइंट है। हम सबने शाहिद कपूर को उनके 'लवर बॉय' वाले दौर में पसंद किया। बाद में 'कमीने', 'हैदर', 'उड़ता पंजाब' और 2019 में संदीप रेड्डी वांगा की 'कबीर सिंह' ने उनके अभ‍िनय को नई ऊंचाइयां दीं। इन सब कारणों से भी 'ओ रोमियो' को लेकर चर्चा चरम पर है।

ओपनिंग डे पर 6-8 करोड़ रुपये आसानी से कमा लेगी 'ओ रोम‍ियो'

वैलेंटाइन डे या यूं कहें कि वैलेंटाइन वीकेंड बॉलीवुड की फिल्‍मों के बिजनस के लिहाज से हमेशा महत्‍वपूर्ण रहा है। वजह साफ है कि कपल्‍स साथ में समय बिताने और दिन को खास बनाने के लिए अक्‍सर सिनेमाघर का रुख करते हैं। ऐसे में 'ओ रोमियो' मौजूदा ट्रेंड्स के हिसाब से बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन बढ़‍िया कमाई करती दिख रही है। हालांकि, वैलेंटाइन डे रिलीज के एक दिन बाद है, फिर भी शुक्रवार को यह फिल्‍म 6-8 करोड़ रुपये का कारोबार तो आसानी से कर लेगी। हां, एडवांस बुकिंग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई तो यह आंकड़ा 9-10 करोड़ तक भी पहुंच सकता है।

वैलेंटाइन डे पर टॉप-10 फिल्‍मों में शाहिद का भी नाम

बॉक्‍स ऑफिस पर वैलेंटाइन डे या इसके आगे पीछे रिलीज हुई फिल्‍मों में पहले दिन सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्ड विक्‍की कौशल की 'छावा' के नाम है। बीते साल 2025 में यह फिल्‍म 14 फरवरी को ही रिलीज हुई थी और ओपनिंग डे पर इसने 31.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। दूसरे नंबर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की शानदार 'गली बॉय' है, जिसने 19.40 करोड़ रुपये कमाए थे। खुद शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इस लिस्‍ट में 9वें नंबर पर है, जिसने ओपनिंग डे पर 6.70 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। तो क्‍या शाहिद 'ओ रोमियो' से अपनी सबसे बड़ी वैलेंटाइन रिलीज ओपनिंग पाने वाले हैं?

'ओ रोमियो' की जबरदस्‍त स्‍टारकास्‍ट

'ओ रोमियो' हाल के दिनों में सबसे ज्यादा हाइप वाली फ‍िल्मों में से एक है। इसकी एक वजह जहां कहानी है, वहीं दूसरी वजह इसकी स्‍टार अपील है। फिल्‍म में शाहिद कपूर और तृप्‍त‍ि डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे दिग्‍गज कलाकारों की टीम है। कुल मिलाकर, 'ओ रोमियो' के पास पूरा मौका है कि वह सिनेमाघरों में आए और छा जाए। लेकिन जाहिर तौर पर इसके लिए दर्शकों को रिझाना सबसे जरूरी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.