बकरीद पर PAK एक्ट्रेस हानिया आमिर ने कुर्बानी के बकरे को दुलारा, उधर अब्दु का रस्सी खींचने में हुआ बुरा हाल
Updated on
18-06-2024 02:56 PM
इस्लाम धर्म में ईद-उल-अजहा बड़े त्योहारों में से एक है। इसे बकरीद, बकरा ईद और ईद-उल-बकरा नाम से भी जाना जाता है। 17 जून को सिर्फ देश में ही नहीं, पड़ोसी मुल्क में भी ये त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जानी-मानी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए। इनमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और तजाकिस्तान के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक भी शामिल हैं। एक तरफ हानिया का पोस्ट देखने के बाद उनकी आलोचना हो रही है तो दूसरी तरफ अब्दु का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बकरे को खींचने में अच्छी-खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
'मेरे हमसफर' और 'मुझे प्यार हुआ था' जैसे शोज से इंडिया में पॉप्युलैरिटी हासिल करने वाली Hania Aamir सोमवार को बकरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मॉर्निंग'। इसमें बकरे वाला इमोजी भी बनाया है। वो बकरे को दुलार रही हैं, जिसे देखने के बाद खौफ में आई उनकी दोस्त कहती हैं, 'फिर इसे क्यों खाना चाह रही हो!'
हानिया पर भड़के इंडियन फैंस
हानिया के पोस्ट पर यूजर्स के बहुत सारे कॉमेंट्स हैं। एक ने लिखा, 'अनफॉलो करने का समय आ गया है।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'अब ये रात में इसकी प्लेट में दिखेगा।' कुछ फैंस हानिया से गुजारिश कर रहे हैं कि जानवरों को मत खाओ। एक और ने लिखा, 'मत मारो वो मासूम है।'
बादशाह संग डेटिंग की है अफवाह
हानिया का नाम सिंगर और रैपर बादशाह से खूब जोड़ा जाता है। दोनों ने कुछ महीने पहले साथ में समय बिताया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हो गए थे। हालांकि, दोनों की तरफ से रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं हुई है।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…