Select Date:

सोमवार को 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' को जोर का झटका, 'सावी' और 'श्रीकांत' भी लाखों में सिमटी

Updated on 04-06-2024 01:19 PM
राजकुमार राव और जान्‍हवी कपूर की 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' को फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले फर्स्‍ट वीकेंड में 16.85 करोड़ रुपये की कमाई कर इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर मुस्‍कान बिखेर दी थी। लेकिन कामकाजी दिन शुरू होते ही सोमवार को फिल्‍म की कमाई में -60% की बड़ी ग‍िरावट आई है। हालांकि, फिल्‍म अभी भी करोड़ो में कमा रही है। पर सोमवार के बाद मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजों के कारण कारोबार में और नुकसान होने के संकेत हैं। दूसरी ओर, दिव्‍या खोसला कुमार और अनिल कपूर की 'सावी' लाखों में सिमट गई है। जबकि 25 दिन पुरानी 'श्रीकांत' एक बार फिर करोड़ों से घटकर लाखों में पहुंच गई है।

शरण शर्मा के डायरेक्‍शन में बनी 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को इसने 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह चार दिनों में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 19 करोड़ रुपये है। एक दिन पहले रविवार को इस फिल्‍म ने 5.5 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में सोमवार को कमाई में -60% की गिरावट आई है। जबकि यदि ओपनिंग डे से तुलना करें तो यह गिरावट -68% से अध‍िक है। हालांकि, यहां यह बात भी याद रखने वाली है कि शुक्रवार को सिनेमा लवर्स डे के कारण फिल्‍म को बड़ा फायदा मिला था।

'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' का बजट

सोमवार को 'मिस्‍टर एंड मिसेज माही' के शोज में 100 में से 11% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर जिस तरह की सुस्‍ती छाई है, ऐसे समय में यह आंकड़े इतने बुरे भी नहीं हैं। खासकर तब जब फिल्‍म का बजट 40 करोड़ रुपये है। लेकिन इतना जरूर है कि मुनाफा कमाने और हिट साबित होने के लिए दूसरे वीकेंड तक फिल्‍म को अपनी पकड़ मजबूत रखनी होगी।

'सावी' ने चौथे दिन सोमवार को कमाए 51 लाख

दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज दिव्‍या खोसला कुमार और अनिल कपूर की थ्रिलर 'सावी' को भी बड़ा नुकसान हुआ है। इस फिल्‍म ने रविवार को 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि सोमवार को इसने महज 51 लाख रुपये का कारोबार किया है। चार दिनों में फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 5.81 करोड़ रुपये है।

'श्रीकांत' ने 25वें दिन की 40 लाख रुपये की कमाई

इन सब से इतर, 25 दिन पुरानी राजकुमार राव की 'श्रीकांत' अब बॉक्‍स ऑफिस पर मुनाफा कमा रही है। फिल्‍म की कमाई में चौथे वीकेंड में बड़ा उछाल आया था और यह करोड़ से अध‍िक कमा रही थी। लेकिन सोमवार को एक बार फिर यह नीचे गिरकर लाखों में पहुंच गई है। 25वें दिन 'श्रीकांत' ने 40 लाख रुपये का बिजनस किया है। फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन 25 दिनों में 44.65 करोड़ रुपये है। तुषार हीरानंदानी के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट 40 करोड़ रुपये है। यानी अब यह फिल्‍म लागत निकालकर मुनाफा कमा रही है। उम्‍मीद यही है कि 'श्रीकांत' लाइफटाइम 50 करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.