उधर चोट से जूझ रही टीम इंडिया, इधर चेतेश्वर पुजारा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मिली एंट्री
Updated on
18-11-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा काफी समय से बाहर चल रहे हैं। 36 साल के पुजारा ने पिछले साल आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। उसके बाद से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। इसके बाद भी पुजारा टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए। हाल में ही रणजी ट्रॉफी में उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। इसके बाद भी उनकी टूर्नामेंट में एंट्री हो गई है। वह कमेंटेटर के रूप में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। टूर्नामेंट के लिए घोषित हिंदी कमेंट्री टीम में पुजारा का नाम भी शामिल है। यह पहला मौका होगा जब पुजारा कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे। दिनेश कार्तिक भी पुजारा की तरह ही संन्यास लेने के पहले ही कमेंट्री शुरू कर दी थी।
पुजारा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड
टेस्ट में चेतेश्वर पुराजा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 टेस्ट खेले हैं। इसमें उनकेन ाम 49 की औसत से 2074 रन है। इसमें 5 शतक और 11 फिफ्टी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में बात करें तो उन्होंने वहां 11 टेस्ट खेले हैं। इसमें 47 की औसत से 993 रन बनाए। पुजारा की ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी पारी 193 रनों की है।
टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन
2010 में चेतेश्वर पुराजा ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। अभी तक उन्होंने 103 मुकाबले खेले हैं। इसकी 176 पारियों में पुजारा के नाम 43.60 की औसत से 7195 रन हैं। टेस्ट में वह 19 शतक के साथ ही 35 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया में मिली दो टेस्ट सीरीज जीत में पुजारा ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद भी उन्हें इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…