Select Date:

7वें दिन कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' अजय देवगन की 'मैदान' से निकली आगे, 'मुंज्या' का जादू बरकरार

Updated on 21-06-2024 01:21 PM
इस साल स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक फिल्म 'मैदान' के बाद इन दिनों कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में चल रही है। जहां अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल टीम का कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की जीवनी पर बेस्ड है, जिन्होंने भारतीय फुटबॉल को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई थी वहीं कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की कहानी है। दोनों ही फिल्मों की कहानी लोगों ने और क्रिटिक्स ने पसंद की है। कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' इस वक्त पूरा जोर लगाए दिख रही है। वहीं शरवरी वाघ, अभय वर्मा और मोना सिंह स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' का कमाल 14वें दिन भी जारी रहा।

स्पोर्ट्स बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने सातवें दिन अजय देवगन की 'मैदान' के कलेक्शन को पछाड़ डाला है। जहां 'मैदान' ने सातवें दिन केवल 2 करोड़ की कमाई की थी वहीं 'चंदू चैंपियन' सातवें दिन इससे आगे निकल गई है।

'चंदू चैंपियन' ने गुरुवार को 'मैदान' की कमाई को पछाड़ा

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने गुरुवार को यानी सातवें दिन 2.50 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 35.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।वहीं अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने करीब 49.15 करोड़ की कमाई कर डाली है।



'मुंज्या' की कहानी दर्शकों को खींच रही

15 दिन पहले रिलीज हुई 'मुंज्या' की कहानी एक बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। वो बच्चा खुद बड़ी उम्र की एक लड़की को चाहता और जब उसकी मां को ये पता लगता है तो वो बेटे का मुंडन करा देती है। अब वो लड़का में जाकर काला जादू करने लगता है और अपनी बहन को भी ले जाता है। काला जादू करते हुए वह धोखे से अपनी बहन की बलि देना चाहता है, लेकिन ऐसा करने में वो सफल नहीं होता है। दोनों के बीच हाथापाई होती है और इसी दौरान लड़के की मौत हो जाती है। फिल्म की कहानी लोगों को अपनी तरफ खींचने में कामयाब है। करीब 25-30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 67.95 करोड़ की कमाई कर ली है।

'मुंज्या' ने करीब 83 करोड़ की कमाई की

इस फिल्म ने 14वें दिन गुरुवार को 2.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक करीब 83 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.